फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर पुलिस की इस लिस्ट में चढ़ा बदमाश चंदन सिंह का नाम, अब ऐसे कसी जाएगी नकेल

Sat, 25 Jul 2020 08:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jul 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Chandan Singh name increased in list of top miscreants of Gorakhpur
चंदन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गौतमबुद्धनगर जेल में बंद शातिर बदमाश चंदन सिंह का नाम जिले के टॉप बदमाशों की सूची में बढ़ा दिया गया है। अब टॉप 10 की सूची को बढ़ाकर 11 कर दिया गया है। इसके साथ ही चंदन के साथी जिस भी थाना क्षेत्र में रहते है उस थाने की टॉप सूची में उनके नाम को शामिल करने का आदेश एसएसपी ने जारी कर दिया है। 

Chandan Singh name increased in list of top miscreants of Gorakhpur
चंदन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

बदमाश का ऑडियो संदेश वायरल होने के बाद गोरखपुर और नोएडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिले के नोडल पुलिस अधिकारी एडीजी एटीएस डीके ठाकुर ने भी इसका संज्ञान लिया था। अब नाम बढ़ाकर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ा दिया है।

Chandan Singh name increased in list of top miscreants of Gorakhpur
चंदन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, कानुपर की घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला व थाना स्तर पर टॉप 10 बदमाशों की सूची तैयार कर निरोधात्मक कार्रवाई हो रही है। गोरखपुर पुलिस द्वारा जारी किए गए जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में चिलुआताल क्षेत्र के रहने वाले शातिर चंदन सिंह का नाम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandan Singh name increased in list of top miscreants of Gorakhpur
चंदन सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच ने भी सूची में बदमाश का नाम शामिल करने की सिफारिश नहीं की। तर्क दिया गया कि गौतमबुद्धनगर जेल में बंद चंदन अब सक्रिय नहीं है। जेल में बंद बदमाश का ऑडियो संदेश वायरल होने के बाद गोरखपुर व नोएडा पुलिस सकते में आ गई। 

विज्ञापन
Chandan Singh name increased in list of top miscreants of Gorakhpur
चंदन सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

छानबीन शुरू होने पर चंदन सिंह का नाम टॉप बदमाशों की सूची में शामिल कर दिया गया है। गौतमबुद्धनगर जेल में बदमाश से कौन मिलता है। किसके जरिए वह ऑडियो संदेश भेज रहा है इसकी भी जांच हो रही है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि चंदन सिंह का नाम टॉप बदमाशों की सूची में बढ़ा दिया गया है। उसके साथी जिस थाना क्षेत्र में रहते है, वही की सूची में नाम बढ़ाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed