उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में हत्या करने वाला आरोपी पुलिस और भीड़ की मौजूदगी के बीच फरार हो गया। इसी मामले से मिलता हुआ एक मामला बीते महीने कुशीनगर में हुई थी। यहां पुलिस की मौजूदगी में एक हत्यारे युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इसकी पूरी कहानी...
2 of 6
मौके पर जुटी भीड़। (File Photo)
- फोटो : अमर उजाला।
मामला कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव का है। यहां राजेश सिंह गांव में ही शिक्षामित्र हैं और इनके छोटे भाई सुधीर सिंह बिहार में अध्यापक थे। दोनों भाइयों का परिवार गोरखपुर के नंदा नगर मोहल्ले में बने अपने मकान में रहता है। दोनों भाई अक्सर गोरखपुर आते-जाते रहते हैं।
3 of 6
मृतक हत्यारे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
7 सितंबर 2020 की सुबह करीब सात बजे एक स्कूटी सवार युवक शिक्षा मित्र राजेश सिंह को खोजते हुए दरवाजे पर पहुंचा। युवक ने खुद को राजेश का मित्र बताया और उनसे मिलने आने की बात कही। घर में मौजूद राजेश की मां ने उसे चाय पिलाया और भोजन बनाने लगी।
4 of 6
हत्यारोपी आर्यमन यादव और रोते बिलखते उसके परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान स्नान कर रहे राजेश के छोटे भाई सुधीर सिंह जो सीमावर्ती बिहार प्रांत के पकड़ी में शिक्षक हैं, वे युवक के पास पहुंचे। आरोपी युवक ने सुधीर को देखते ही गोली मार दी। सीने पर गोली लगने की वजह से सुधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
5 of 6
रोते बिलखते परिजन। (File Photo)
- फोटो : अमर उजाला।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए और राजेश की मां ने गेट बंदकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बाहर से गेट बंद होने के कारण भीड़ देखकर आरोपी राजेश के मकान की छत पर चढ़ असलहा लहराकर दो फायर भी दागे। पुलिस को देखकर आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बात कही। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचकर उसे कब्जे में ले पाती, आक्रोशित भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी युवक को मार डाला।