{"_id":"5f89734a8ebc3e5be50e88f1","slug":"ballia-murder-case-after-know-about-mob-killed-murder-accused-in-kushinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड की तरह यहां भी मौजूद थी पुलिस, भीड़ ने कातिल को दी थी दिल दहलाने वाली मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया हत्याकांड की तरह यहां भी मौजूद थी पुलिस, भीड़ ने कातिल को दी थी दिल दहलाने वाली मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Oct 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला था। (File Photo)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुर्जनपुर गांव में हत्या करने वाला आरोपी पुलिस और भीड़ की मौजूदगी के बीच फरार हो गया। इसी मामले से मिलता हुआ एक मामला बीते महीने कुशीनगर में हुई थी। यहां पुलिस की मौजूदगी में एक हत्यारे युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इसकी पूरी कहानी...
मामला कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव का है। यहां राजेश सिंह गांव में ही शिक्षामित्र हैं और इनके छोटे भाई सुधीर सिंह बिहार में अध्यापक थे। दोनों भाइयों का परिवार गोरखपुर के नंदा नगर मोहल्ले में बने अपने मकान में रहता है। दोनों भाई अक्सर गोरखपुर आते-जाते रहते हैं।
3 of 6
मृतक हत्यारे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
7 सितंबर 2020 की सुबह करीब सात बजे एक स्कूटी सवार युवक शिक्षा मित्र राजेश सिंह को खोजते हुए दरवाजे पर पहुंचा। युवक ने खुद को राजेश का मित्र बताया और उनसे मिलने आने की बात कही। घर में मौजूद राजेश की मां ने उसे चाय पिलाया और भोजन बनाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हत्यारोपी आर्यमन यादव और रोते बिलखते उसके परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान स्नान कर रहे राजेश के छोटे भाई सुधीर सिंह जो सीमावर्ती बिहार प्रांत के पकड़ी में शिक्षक हैं, वे युवक के पास पहुंचे। आरोपी युवक ने सुधीर को देखते ही गोली मार दी। सीने पर गोली लगने की वजह से सुधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए और राजेश की मां ने गेट बंदकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बाहर से गेट बंद होने के कारण भीड़ देखकर आरोपी राजेश के मकान की छत पर चढ़ असलहा लहराकर दो फायर भी दागे। पुलिस को देखकर आरोपी ने आत्मसमर्पण करने की बात कही। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचकर उसे कब्जे में ले पाती, आक्रोशित भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने लाठी-डंडे से पीटकर आरोपी युवक को मार डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।