{"_id":"61c2cc455a056c763005d51e","slug":"covid19-vaccination-zydus-cadila-zykov-d-vaccine-will-be-launched-in-gorakhpur-from-the-new-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: नए साल पर गोरखपुर वासियों को मिलेगी नई वैक्सीन का तोहफा, लेनी होगी तीन खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: नए साल पर गोरखपुर वासियों को मिलेगी नई वैक्सीन का तोहफा, लेनी होगी तीन खुराक
Wed, 22 Dec 2021 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जनपदवासियों को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत नए साल पर नई वैक्सीन का तोहफा मिलेगा। एक लाख लोगों को लगाने के लिए सरकार ने जायडस कैडिला की जायकोव-डी वैक्सीन की तीन लाख डोज आवंटित की है। इस वैक्सीन की तीन खुराक लोगों को लेनी होगी। तीनों खुराकों को 28 दिन के अंतराल पर लेना है।
कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : istock
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि यह वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तरह प्रभावी और सुरक्षित है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। अब तक नौ लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की कोई डोज नहीं लग सकी है। अपील की है कि लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं।
कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : istock
डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर या फार्मा जेट इंजेक्टर से लगाया जाएगा टीका
डॉ एनके पांडेय ने बताया कि जायकोव-डी वैक्सीन की खास बात यह है कि इसे सुई से नहीं लगाई जाएगी। इसे एक डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर या फार्मा जेट इंजेक्टर की मदद से लगाया जाएगा। इसे लगाते वक्त दर्द महसूस नहीं होगा। बुधवार से स्वास्थ्यकर्मियों को इस वैक्सीन को लगाने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : iStock
क्या है डिस्पोजेबल जेट एप्लीकेटर या फार्मा जेट इंजेक्टर
डॉ एनके पांडेय ने बताया कि इंजेक्टर में स्प्रिंग होते हैं। इनके जरिए वैक्सीन की निश्चित मात्रा को शरीर में प्रवेश कराया जाता है। यह धारा एक सेकंड के 10वें हिस्से में स्किन को भेदकर उतकों तक प्रवेश कर जाती है। इसमें किसी और चीज की जरूरत नहीं होती है। यह डिवाइस एक स्टेपलर के आकार की होती है। इससे वैक्सीन की 0.1 मिलीलीटर खुराक दी जाती है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : PTI
इस डिवाइस के तीन हिस्से होते हैं। इंजेक्टर, सिरिंज और फिलिंग एडैप्टर। फार्मा जेट नीडल-फ्री इंजेक्टर तेज और सुरक्षित है। इसमें किसी तरह की सुई का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इससे सुई से लगने वाली किसी भी तरह की चोट या समस्या की संभावना खत्म हो जाती है। साथ ही सिरिंज के दोबारा इस्तेमाल या संक्रमण की भी संभावना नहीं रहती।