फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#Ladengecoronase: सही मास्क करें इस्तेमाल, कोरोना संक्रमण से होगा बचाव

Sun, 25 Apr 2021 04:51 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Apr 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Cotton mask double layer and N95 mask using for safety from corona infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना संक्रमण की इस सुनामी में सही मास्क का इस्तेमाल बचाव का एक कारगर उपाय है। सरकार भी मास्क न लगाने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगा रही है। ऐसे में सही प्रकार वाले मास्क जरूर लगाएं। फिजिशयन डॉ. गौरव पांडेय कहते हैं कि मास्क किस प्रकार का हो, इसकी जानकारी बहुत जरूरी है। सबसे उपयुक्त थ्री लेयर वाला एन-95 मास्क ही है। सर्जिकल मास्क कमजोर होता है, अक्सर उसकी डोरी टूट जाती है। ऐसे में दो या इससे ज्यादा लेयर वाले कॉटन मास्क का इस्तेमाल करें। इसके बीच में सिल्क की लेयर भी होनी चाहिए। कपड़े में, कॉटन का मास्क पहनें यह सबसे सुलभ है। घर में ही इसे तैयार किया जा सकता है। इस मास्क को हर बार लगाने के बाद जरूर धोना चाहिए। 

 
Cotton mask double layer and N95 mask using for safety from corona infection
एन-95 मास्क - फोटो : iStock
डॉ. गौरव ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के इस्तेमाल से संक्रमण से बहुत हद तक बचा जा सकता है। कपड़े का अगर मास्क पहनना है तो कॉटन का मास्क पहनें। मास्क के बीच सिल्क की परत जरूर होनी चाहिए, क्योंकि सिल्क चार्ज्ड माइक्रो फाइबर की तरह होते हैं। ऐसे मास्क को धोया भी जा सकता है। 
Cotton mask double layer and N95 mask using for safety from corona infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिर्फ एक बार इस्तेमाल होगा सर्जिकल मास्क
सर्जिकल मास्क बाजार में आसानी से उपलब्ध है। नॉन वुवन मास्क ही सही सर्जिकल मास्क होते हैं। हाई रिस्क वाले स्थानों पर इसके लगाने के बाद भी संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसे सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे धोकर नहीं पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cotton mask double layer and N95 mask using for safety from corona infection
n95 mask - फोटो : amazon
एन 95 मास्क है सुरक्षित
यह मास्क बेहद सुरक्षित माना जा रहा है क्योंकि इसमें दावा है कि वायरस से 95 प्रतिशत सुरक्षा देता है। इस प्रकार के मास्क बच्चों और बुजुर्ग को नहीं लगाने चाहिए। इस मास्क से उन्हें सांस लेने में दिक्कत होगी। इस मास्क में चार्ज्ड माइक्रो फाइबर लेयर होती है। इसे धोकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Cotton mask double layer and N95 mask using for safety from corona infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
ये सावधानियां हैं जरूरी
  • मास्क दोनों गालों से चिपका होना चाहिए जिससे बैक्टीरिया न गुजर सके।
  • मास्क विनाइल या किसी ऐसे कपड़े का न हो जिससे सांस लेने में दिक्कत हो।
  • एग्जेशन वॉल्व वाले मास्क न चुनें जिनसे पार्टिकल्स आरपार जाने का खतरा हो।
  • दुपट्टे या स्कार्फ को मास्क की तरह इस्तेमाल न करें।
  • कपड़े के मास्क में भी दो या इससे ज्यादा लेयर हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed