फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में वैक्सीन के ट्रायल के लिए वालंटियर की स्क्रीनिंग पूरी, 80 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 17 Aug 2020 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Cororna vaccine update Screening of volunteer completed for vaccine trials in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जेडवाईसीओ- डी के ट्रायल के लिए 80 वालंटियर की स्क्रीनिंग गोरखपुर के राणा हॉस्पिटल में पूरी कर ली गई है। दिल्ली से इन वालंटियरों की रिपोर्ट दो दिनों के अंदर आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य बेहतर मिलने पर इन लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया जाएगा। पहला डोज देने के बाद दूसरा डोज 28वें दिन और तीसरा डोज 56वें दिन दिया जाएगा।

Cororna vaccine update Screening of volunteer completed for vaccine trials in Gorakhpur
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

जिले के राणा हॉस्पिटल को भारत की पहली व दूसरी दोनों वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिली है। इनमें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आसीएमआर) ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को पहले ट्रायल की अनुमति दी थी।

Cororna vaccine update Screening of volunteer completed for vaccine trials in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

भारत बायोटेक के कोवैक्सीन के दो डोज का ट्रायल वालंटियरों पर हो चुका है। इसी कड़ी में दूसरी कंपनी जायडस कैडिला के वैक्सीन के ट्रायल की भी अनुमति हॉस्पिटल को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cororna vaccine update Screening of volunteer completed for vaccine trials in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

राणा हॉस्पिटल के मैनेजर वेंकटेश ने बताया कि 80 वालंटियर की स्क्रीनिंग की गई है। इनकी रिपोर्ट दिल्ली से आनी है, जो एक से दो दिनों में आने की उम्मीद है। इनमें जो लोग स्वस्थ मिलेंगे, उन पर कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
Cororna vaccine update Screening of volunteer completed for vaccine trials in Gorakhpur
वैक्सीन पर शोध करते वैज्ञानिक(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि भारत बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल 31 जुलाई को हुआ था। आठ लोगों को पहली डोज दी गई थी। 13 अगस्त को वैक्सीन की दूसरी डोज 14वें दिन पांच वालंटियर को दी गई थी। वहीं तीन वालंटियरों को 14 अगस्त को दूसरी डोज दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed