फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन लोगों पर होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, गोरखपुर के इस खास अस्पताल को मिली है जिम्मेदारी

Sun, 05 Jul 2020 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jul 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine in India Latest News: Rana Hospital will receive Covid 19 Vaccine in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन व राणा हॉस्पिटल।(file) - फोटो : अमर उजाला।

आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) और भारत बायोटेक के सहयोग से विकसित कोरोना वैक्सीन का ट्रायल उन्हीं लोगों पर किया जाएगा, जो बेहद स्वस्थ्य होंगे। स्वस्थ्य होने वाले लोगों की एलाइजा और आरटीपीसीआर से जांच होगी। जांच में जिनके अंदर एंटी बॉडी नहीं होगी, उन पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। राणा हॉस्पिटल को एक सप्ताह के अंदर कोरोना के कोवॉक्सिन मिल भी जाएंगे।

CoronaVirus Vaccine in India Latest News: Rana Hospital will receive Covid 19 Vaccine in Gorakhpur
कोरोना वायरस वैक्सीन व राणा हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

राणा हॉस्पिटल की रिसर्च टीम की हेड डॉ निधी के मुताबिक गोरखपुर में केवल इसी हॉस्टिपटल को आईसीएमआर ने वैक्सीन ट्रायल की अनुमति दी है। बताया कि ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार की गई है, जिनकी एलाइजा जांच के लिए ब्लड सैंपल और आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वैब (लार का नमूना) लिया जाएगा। इसे दिल्ली के डॉ डैग्स लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।

CoronaVirus Vaccine in India Latest News: Rana Hospital will receive Covid 19 Vaccine in Gorakhpur
एलाइजा और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद लगाए जाएंगे वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

जांच रिपोर्ट में अगर एंटी बॉडी मिलती है, तो ऐसे लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल नहीं किया जाएगा। जिनके अंदर एंटी बॉडी नहीं होगी उन पर वैक्सीन का ट्रायल होगा। बता दें कि आईसीएमआर और भारत बायोटेक के सहयोग से कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन विकसित की गई है। इसे देश भर के 12 चिकित्सा संस्थानों में ट्रायल किया जाना है। इसमें गोरखपुर के राणा हॉस्पिटल का नाम शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine in India Latest News: Rana Hospital will receive Covid 19 Vaccine in Gorakhpur
100 से 150 लोगों को लगाए जाएंगे वैक्सीन। - फोटो : Amar Ujala

100 से 150 लोगों को लगाए जाने हैं वैक्सीन
पहले चरण में 100 से 150 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने हैं। इसके बाद अगर आईसीएमआर और अनुमति देता है, तो लोगों को तैयार करके वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। डॉ निधि ने बताया कि जो लोग बेहद स्वास्थ्य होंगे, उनके अंदर कोई बीमारी नहीं होगी, वैसे लोगों पर ही वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। यही वजह है कि ऐसे लोगों की एलाइजा और आरटीपीसीआर से जांच दिल्ली डॉ डैग्स लैब में कराई जाएगी।

विज्ञापन
CoronaVirus Vaccine in India Latest News: Rana Hospital will receive Covid 19 Vaccine in Gorakhpur
डॉ सीमा घोष। - फोटो : अमर उजाला।

जेई वैक्सीन के कारण मिली सफलता
राणा हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड भारत बायोटेक के साथ जेई वैक्सीन पर काम कर चुकी है। यही वजह है कि भारत बायोटेक ने इस हॉस्पिटल को कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के लिए शामिल किया है। इस काम में हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ सोना घोष, रिसर्च टीम की एचओडी डॉ निधि और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ अजीत प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed