गोरखपुर शहर के राणा हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का पहला फेज पूरा हो गया, यह पूरी तरह से सफल रहा है। इसके बाद दूसरे फेज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि 15 दिनों के अंदर दूसरे फेज का ट्रायल शुरू होगा। इसके लिए वालंटियर की तलाश भी पूरी हो गई है।
2 of 5
गोरखपुर राणा हॉस्पिटल।
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के अनुसार पहले फेज में 10 वालंटियर को वैक्सीन दी गई थी। इनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। यह छात्राएं स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। वैक्सीन लगने के बाद तीनों छात्राएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लगातार डॉक्टर उनके सेहत की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। बताया जाता है कि छात्राओं ने खुद ही वालंटियर बनने की पहल की है। वैक्सीन के ट्रायल की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया।
3 of 5
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही सात अन्य लोगों ने भी ट्रायल के लिए अपना नाम सुझाया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इनका ब्लड लेकर दिल्ली के एक निजी लैब में जांच के लिए भेजा। जहां पर यह पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने वैक्सीन का पहला डोज लगाया। वैक्सीन लगने के बाद सभी वालंटियर पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इससे उत्साहित अस्पताल प्रबंधन ने अब दूसरे फेज के ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है।
4 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : PTI
दूसरे फेज की तैयारी पूरी
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि दूसरे फेज की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। कुल 28 वालंटियर अस्पताल प्रबंधन के पास हैं। इनके सेहत की जांच भी कर ली गई है। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। भारत बायोटेक की ओर से जैसे ही दूसरे फेज की तिथि तय की जाती है, वैसे ही ट्रॉयल शुरू कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि इसमें कम से कम 15 दिन का समय लग सकता है।
5 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Amar Ujala
वैक्सीन से खतरा बिल्कुल नहीं
वैक्सीन ट्रायल की मुख्य शोधकर्ता व राणा अस्पताल की निदेशक डॉ सोना घोष ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे कोई खतरा नहीं है। अस्पताल में वैक्सीन के ट्रॉयल का पहला फेज पूरा हो गया है। दूसरा फेज 15 दिन बाद होगा।