फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार: अफरा-तफरी के बीच 33 हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन, कई निराश लौटे

Fri, 20 Aug 2021 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Aug 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination 33 thousand people got vaccine smidst uproar in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अफरा-तफरी के बीच गुरुवार को 33 हजार से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 114 बूथों पर लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। कुछ बूथों पर वैक्सीन की कमी के चलते लोग हंगामा भी किए और बगैर टीका लगवाए ही घरों को लौट गए।

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक रोग अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ थी। लोग सुबह सात बजे से ही कतार में लग गए थे। इसके बाद भी लोगों को पांच से छह घंटे के बाद टीका लग सका। टीका लगवाने को लेकर इन बूथों पर कहासुनी भी हुई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा के अधीन जंगल औराही के पंचायत भवन पर बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि पंचायत भवन पर टीकाकरण के लिए 200 डोज ही भेजा गया था जबकि एक हजार से अधिक लोग मौके पर पहुंचे थे।
Corona vaccination 33 thousand people got vaccine smidst uproar in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
इस बीच लोगों को जब पता चला कि टीका कम है तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। तब जाकर टीकाकरण शुरू हो सका।
Corona vaccination 33 thousand people got vaccine smidst uproar in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मात्र 1200 टीके का डोज ही मिला था। इसमें जंगल औराही सहित चरगांवा विकास खंड के छह ग्राम पंचायतों को 200-200 डोज दे दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona vaccination 33 thousand people got vaccine smidst uproar in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह पाली ब्लॉक के नेवास गांव में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इसकी वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। इस बीच 300 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
 
विज्ञापन
Corona vaccination 33 thousand people got vaccine smidst uproar in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह झरना टोला, मोहद्दीपुर, तारामंडल में बनाए गए बूथों पर भी जबरदस्त भीड़ थी। यहां भी लोगों को निराश लौटना पड़ा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोग आगे आ रहे हैं। यह सुखद है। बूथों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed