{"_id":"611f30fe8ebc3e7a23457eee","slug":"corona-vaccination-33-thousand-people-got-vaccine-smidst-uproar-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: अफरा-तफरी के बीच 33 हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन, कई निराश लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: अफरा-तफरी के बीच 33 हजार से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन, कई निराश लौटे
Fri, 20 Aug 2021 10:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अफरा-तफरी के बीच गुरुवार को 33 हजार से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 114 बूथों पर लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। कुछ बूथों पर वैक्सीन की कमी के चलते लोग हंगामा भी किए और बगैर टीका लगवाए ही घरों को लौट गए।
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
इस बीच लोगों को जब पता चला कि टीका कम है तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। तब जाकर टीकाकरण शुरू हो सका।
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुशवाहा ने बताया कि चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मात्र 1200 टीके का डोज ही मिला था। इसमें जंगल औराही सहित चरगांवा विकास खंड के छह ग्राम पंचायतों को 200-200 डोज दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह पाली ब्लॉक के नेवास गांव में कोरोना का टीका लगवाने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इसकी वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी। इस बीच 300 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह झरना टोला, मोहद्दीपुर, तारामंडल में बनाए गए बूथों पर भी जबरदस्त भीड़ थी। यहां भी लोगों को निराश लौटना पड़ा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण के लिए लोग आगे आ रहे हैं। यह सुखद है। बूथों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।