फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अस्पताल के गेट पर मिला कोरोना संक्रमित का शव, स्ट्रेचर को देख सहमे लोग

Thu, 22 Apr 2021 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Apr 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
corona infected body found at hospital gate in maharajganj
गेट के पास पड़ा कोरोना संक्रमित का शव। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके बाद लापरवाह लोगों ने शव को अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास स्ट्रेचर पर छोड़कर भाग गए। इससे आसपास के लोग सहमे हुए हैं।



 

corona infected body found at hospital gate in maharajganj
कोरोना संक्रमित का शव देखकर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 1671 सैंपल की जांच में 46 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 30 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल केस 6689 हो चुका है। सक्रिय केस 538 हैं।

 

corona infected body found at hospital gate in maharajganj
इमरजेंसी गेट पर रखा गया कोरोना संक्रमित का शव। - फोटो : अमर उजाला।

स्वस्थ होने वालों की संख्या 6055 हो चुकी है। 96 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि बताव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona infected body found at hospital gate in maharajganj
शव को लावारिस छोड़ गए जिम्मेदार। - फोटो : अमर उजाला।

2540 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
वहीं कोरोनारोधी टीका सभी सरकारी अस्पतालों में लगाया जा रहा है। बुधवार को 7000 लक्ष्य के सापेक्ष 2540 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण का व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
 

विज्ञापन
corona infected body found at hospital gate in maharajganj
लावारिस शव। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। टीका लगाने के बाद आधे घंटे की निगरानी के रखने के बाद ही प्रमाणपत्र देकर छोड़ा जा रहा है। मिठौरा क्षेत्र के चौक, कोहड़वल, हरिहरपुर एवं सीएचसी पर 240 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed