फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना: तीन की मौत, छह मासूमों समेत 116 मिले पॉजिटिव

Wed, 02 Feb 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Feb 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
Corona in Gorakhpur Three dead and 116 found positive
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घट-बढ़ रही है। मंगलवार को 116 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला। साथ ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में तीन बुजुर्ग मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें एक गोरखपुर, एक कुशीनगर और एक देवरिया का रहने वाले थे। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों की संख्या 72 थी।



 

Corona in Gorakhpur Three dead and 116 found positive
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में छह मासूम समेत एक निजी अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। इन सबके बीच राहत की बात यह है कि 273 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से सक्रिय मरीजों की संख्या 1083 पहुंच गई है।
 

Corona in Gorakhpur Three dead and 116 found positive
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में एम्स के तीन कर्मचारी और एक छात्र, नकहा स्थित एक उद्यमी के परिवार के दो बच्चे (तीन और नौ वर्ष ) शामिल हैं। इनके अलावा महुआ डाबर, विशनपुरवा में एक-एक वर्ष के मासूम, बड़हलगंज में आठ साल का बच्चा, बुधवल का 10 साल का बालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, फर्टिलाइजर में तीन, एसएसबी के दो, रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में तीन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक कर्मी, फातिमा हॉस्पिटल में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Gorakhpur Three dead and 116 found positive
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

सहारा इस्टेट और मानस बिहार कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन-तीन लोग, अधिंयारी बाग, रामनगर केवटलिया, तारामंडल में एक ही परिवार के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 65,965 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 64,026 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 856 की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
Corona in Gorakhpur Three dead and 116 found positive
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

तीन संक्रमित बुजुर्गों की बीआरडी में हुई मौत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती तीन संक्रमित बुजुर्गों की मौत हुई है। कुशीनगर के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग 20 जनवरी को भर्ती हुए थे। 10 दिनों तक उनका इलाज चला। इस बीच सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। इनके अलावा, देवरिया के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग 30 जनवरी को भर्ती हुए थे। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि, गोरखपुर के जंगल अहमद अली के रहने वाले 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी एक जनवरी को हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बुजुर्गों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed