{"_id":"6076813b8ebc3ed8312d4615","slug":"corona-death-todays-and-active-corona-cases-of-gorakhpur-14-april-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: गोरखपुर में 10 संक्रमितों ने गंवाई जान, 24 घंटे में मिले 572 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: गोरखपुर में 10 संक्रमितों ने गंवाई जान, 24 घंटे में मिले 572 नए मरीज
Wed, 14 Apr 2021 11:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
गोरखपुर जिले में मंगलवार को कोरोना से 10 संक्रमितों की मौत हो गई और रिकॉर्ड 572 नए मरीज मिले हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक समेत 10 संक्रमितों की मौत भी हुई। इसमें सात गोरखपुर के रहने वाले हैं जबकि एक महराजगंज, एक देवरिया और एक कुशीनगर का था। हालांकि पोर्टल पर सिर्फ एक मौत ही अपलोड हो सकी है। संक्रमितों में आरएमआरसी के वैज्ञानिकों समेत नौ सहायक, एम्स के रजिस्ट्रार और पांच कर्मी, डीडीयू के कमेटी सेल के कर्मचारी शामिल हैं।
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि 572 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 24968 हो गई है। इसमें से 21617 संक्रमित स्वस्थ हो गए। संक्रमितों में अब तक 375 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2976 तक पहुंच गया है। बताया कि मंगलवार को सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले गोरखनाथ व कैंट क्षेत्र में सामने आए हैं। गोरखनाथ में 113 व कैंट में 110 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शाहपुर में 96, कोतवाली 47, तिवारीपुर 30, रामगढ़ताल 16 और राजघाट थाना क्षेत्र में 12 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कुल ग्रामीण क्षेत्र में कुल 141 संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संक्रमण के 49 मामले चरगावां में सामने आए। इसके बाद खोराबार में 46, गोला में नौ, बांसगांव में पांच, गगहा, खजनी और सहजनवां में तीन-तीन, पिपराइच, ब्रह्मपुर, कौड़ीराम, सरदारनगर में दो-दो, जबकि उरुवा में छह नए मामले मिले हैं। वहीं सात ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
बीआरडी में 10 संक्रमितों की मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कुल 10 मौतें पिछले 24 घंटे के अंदर हुई हैं। इसमें जिले के सात संक्रमित शामिल हैं। जबकि तीन महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर के रहने वाले थे। शहर के तारामंडल निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, सुकरौली के नरायनपुर निवासी 68 वर्षीय महिला, हुमायूंपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, राजेंद्र नगर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, बशारतपुर के 75 वर्षीय बुजुर्ग, गोला बाजार के 53 वर्षीय और पिपराइच के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसके अलावा कुशीनगर के 40 वर्षीय व्यक्ति, महराजगंज का 55 वर्षीय व्यक्ति और देवरिया के 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी हुई है। हालांकि इसमें से किसी का भी नाम पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। इसकी वजह मौत की संख्या में विभाग ने इजाफा नहीं किया है। सभी की मौत मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के कोविड वार्ड में हुई है। शव को कोविड प्रोटोकाल के तहत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
आज और कल बंद रहेगी दीवानी कचहरी
दीवानी न्यायालय परिसर में 22 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण दीवानी न्यायालय बृहस्पतिवार तक बंद रहेगा। उच्च न्यायालय के जारी आदेश के बाद जिला न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने यह आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि दीवानी न्यायालय परिसर में मंगलवार को बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसकी वजह से 14 और 15 अप्रैल को दीवानी न्यायालय बंद रहेगा। आदेश में जनपद न्यायाधीश ने कहा है कि आवश्यक मामलों को छोड़कर मुकदमों में सामान्य तिथि नियत की जाएगी। साथ ही साथ केंद्रीय नाजिर को निर्देशित किया कि वह न्यायालय बंद रहने की अवधि में प्रशासन के सहयोग से न्यायालय परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज कराएं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज
- फोटो : amar ujala
बीआरडी के गायनी वार्ड से महिला लापता
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड से महिला लापता हो गई। देवरिया के भाटपाररानी निवासी अशोक की पत्नी वंदना को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री प्रसूति वार्ड में सोमवार की सुबह भर्ती कराया गया था। इस बीच देर रात वह वार्ड से लापता हो गई। काफी देर तक महिला की खोजबीन कर्मचारियों ने की। लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।