फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से बचने के लिए सेनिटाइजर नहीं साबुन का करें इस्तेमाल, डॉक्टर ने बताई ये खास वजह

Sun, 15 Mar 2020 08:35 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Mar 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Corona alert Excessive use of soap not sanitizer for corona virus
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के खौफ के बीच सेनिटाइजर की मांग बाजार में बढ़ गई है, हालांकि डॉक्टर का कहना है कि इसके अधिक इस्तेमाल से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं कोरोना से बचने के लिए साबुन एक अच्छा विकल्प है। यह हाथ में छुपे किसी भी वायरस को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होता है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें साबुन की खासियत...



Corona alert Excessive use of soap not sanitizer for corona virus
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के एसआईसी जिला अस्पताल के डॉक्टर एके सिंह बताते हैं कि जिस सेनिटाइजर में इथाइल एल्कोहल का प्रतिशत अधिक हो, उसका ही इस्तेमाल किया जाए, वह भी बेहद कम मात्रा में। सेनिटाइजर का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सेनिटाइजर त्वचा की सतह से खून तक पहुंचकर मांसपेशियों और स्कीन को नुकसान पहुंचा सकता है।

Corona alert Excessive use of soap not sanitizer for corona virus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं साबुन वायरस में मौजूद लिपिड का आसानी से सफाया कर सकता है। साबुन के अंदर फैटी एसिड और सॉल्ट जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिन्हें एम्फिफाइल्स कहा जाता है। साबुन में छिपे ये तत्व वायरस की बाहरी परत को बेकार कर देते हैं। साबुन से करीब 20 सेकंड तक हाथ धोने से वो चिपचिपा पदार्थ पूरी तरह से नष्ट हो जाता है, जो कोरोना वायरस को जोड़े रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona alert Excessive use of soap not sanitizer for corona virus
coronavirus - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टर ने बताया कि अक्सर साबुन से हाथ धोने के बाद हथेलियों में झुर्रियां पड़ जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साबुन किटाणुओं को गहराई से खत्म करता है। ऐसे में हाथ धुलने के लिए सेनिटाइजर की जगह साबुन का इस्तेमाल किया जाए तो और अच्छा होगा। कोरोना से बचने के लिए साबुन सेनिटाइजर की तुलना में सस्ता और लाभकारी होगा।

विज्ञापन
Corona alert Excessive use of soap not sanitizer for corona virus
मास्क लगाकर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल) - फोटो : Amar Ujala

गौरतलब है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। अभी तक अपने देश में कोरोना वायरस की चपेट आने के कारण दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed