उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अनवर हुसैन और एनएसयूआई के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर में जलभराव का अनूठे ढंग से विरोध किया।
2 of 5
कांग्रेसियों ने सड़क पर बिछाया जाल
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मंगलवार को झमाझम बारिश के बाद शहर में जलभराव के बाच जाल लेकर कांग्रेसी सड़क पर उतर गए और अपना विरोध जताया। इस दौरान अनवर हुसैन ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में जलभराव हो जाता है। ऐसे में हम जाल लेकर मछली मारने उतरे हैं।
3 of 5
कांग्रेसियों ने सड़क पर बिछाया जाल
- फोटो : अमर उजाला।
कांग्रेस नेता योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जलभराव देखकर लगता ही नहीं है कि हम मुख्यमंत्री के शहर में रहते हैं। नगर निगम अपना काम करने में पूरी तरह से फेल है।
4 of 5
कांग्रेसियों ने सड़क पर बिछाया जाल
- फोटो : अमर उजाला।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में मोती लाल यादव, सोनू कुमार, शानू खान, इकबाल अहमद, श्याम मोहन पासवान, श्याम मिश्रा, सुबोध पांडे, अयूब अली, विजय गुप्ता,जिसु खान, राजकुमार पासवान इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
5 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बता दें कि जिले में सोमवार से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी बरकरार रही ऐसे में शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। शहर का बेतियाहाता, रुस्तमपुर, महेवा यह पूरा क्षेत्र थोड़ी ही बारिश के बाद जलभराव की समस्या से जूझने लगा।