फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम का मिजाज: झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अब और गिरेगा तापमान

Wed, 29 Dec 2021 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
cold winds and heavy rain surge cold in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को पूरे दिन बूंदाबांदी और रातभर झमाझम बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बुधवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। वहीं आज तापमान के और नीचे जाने के आसार हैं। आने वाले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में लगातार  गिरावट की संभावना विशेषज्ञ जता रहे हैं।



बारिश के बाद ठंड का असर तेज हो गया है। बुधवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से ही हुई। ऐसे में धूप नहीं खिलने से लोग ठंड से बेहाल रहे। बर्फीली हवाओं के चलने के साथ सुबह मौसम के रुख में आया बदलाव अभी भी जारी है। लोग अपने घरों में दुबके हैं।

cold winds and heavy rain surge cold in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

बर्फीली हवाओं के चलने से सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा आज वाहनों का आवागमन भी कम है। वहीं, बाजार में रूम हीटर और ठंड से बचने के लिए लोग गर्म वस्त्र की खरीद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

cold winds and heavy rain surge cold in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। तेज हवा भी चल रही है। इसकी वजह से पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है। वहीं रातभर हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। घर से निकले लोग ठंड से बचने के लिए काफी परेशान हैं। जहां कहीं पर अलाव जलते दिख रहा, लोग वहीं ठहर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cold winds and heavy rain surge cold in gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बुधवार यानी आज सुबह से शुरू हुई हल्की बारिश दिनभर जारी रह सकती है। 15 मिलीमीटर बारिश और करीब 20-22 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की वजह से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
cold winds and heavy rain surge cold in gorakhpur
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

बारिश से किसानों को राहत

मंगलवार की देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार की सुबह तक जारी रही। ऐसे में किसानों को राहत मिली है। किसान पन्ने लाल, धर्मेंद्र कुमार और राम करन आदि कहना है कि हल्की बारिश से रबी की फसल को फायदा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed