फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सीएम योगी कल करेंगे गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का शिलान्यास, चार परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 03 Dec 2022 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Dec 2022 12:12 PM IST
सार

महानगर में जाम की समस्या से निजात तथा बाहरी हिस्से में सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था। इसी परियोजना में देवरिया बाईपास को भी फोरलेन फ्लाईओवर से जोड़ा जाना है।

विज्ञापन
CM Yogi will lay foundation stone of Gorakhpur first sixlane flyover
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सुगम यातायात के लिए मुख्यमंत्री चार दिसंबर को शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की आधारशिला रखेंगे। साथ ही फोरलेन सड़कों की भी सौगात देंगे। रामगढ़ताल किनारे स्थित दिग्विजयनाथ पार्क में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 950 करोड़ की लागत की चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।



महानगर में जाम की समस्या से निजात तथा बाहरी हिस्से में सड़क यातायात को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया था। इसी परियोजना में देवरिया बाईपास को भी फोरलेन फ्लाईओवर से जोड़ा जाना है। दोनों की मंजूरी मिल गई है। शिलान्यास के बाद इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

CM Yogi will lay foundation stone of Gorakhpur first sixlane flyover
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इसके अलावा मुख्यमंत्री 399.24 करोड़ रुपये से देवरिया बाईपास के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य तथा 67.35 करोड़ रुपये की लागत से रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।

इसी तरह राप्ती नदी में गिरने वाले कटनिया/महेवा नाले के अवरोधित, परिवर्तित और शोधन से संबंधित परियोजना का शिलान्यास भी सीएम करेंगे। इस परियोजना की लागत 53.03 करोड़ रुपये है। इस परियोजना के पूर्ण हो जाने से राप्ती नदी में गंदा पानी नहीं गिरेगा, जिससे नदी प्रदूषित होने से बचेगी।

 

CM Yogi will lay foundation stone of Gorakhpur first sixlane flyover
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रबुद्ध सम्मेलन से निकाय चुनाव का माहौल बनाने का प्रयास
चार दिसंबर को ही दोपहर तीन बजे से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिये मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का भी प्रयास करेेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन के संबंध में पार्टी ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi will lay foundation stone of Gorakhpur first sixlane flyover
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ
चार दिसंबर को सुबह दस बजे मुख्यमंत्री महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ अवसर पर आशीर्वचन देने के लिए मौजूद रहेंगे। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री रीजनल स्टेडियम में चल रही महंत अवेद्यनाथ स्मृति अखिल भारतीय प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

 

विज्ञापन
CM Yogi will lay foundation stone of Gorakhpur first sixlane flyover
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
गीता प्रेस भी जाएंगे सीएम
सीएम का चार दिसंबर को गीता प्रेस भी जाने का कार्यक्रम है। वह शाम पांच बजे गीता जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे।

कल दिग्विजयनाथ पार्क की ओर नहीं जाएंगे वाहन
महंत दिग्विजयनाथ पार्क में चार दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के चलते दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन जारी किया गया है।

इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
  • ट्रांसफार्मर तिराहा से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  •  पैडलेगंज चौराहा से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां होगी पार्किंग
  • कार्यक्रम स्थल पर आने वाली बसें चंपा देवी पार्क में।
  • चार पहिया वाहन बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह के सामने मैदान व आसपास सड़क, प्रेक्षागृह परिसर में।
  • दो पहिया वाहन नौकायन के पास महंत दिग्विजयनाथ पार्क में।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed