गोरखपुर खाद कारखाने का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने बृहस्पतिवार को एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिलुआताल के विशाल जलराशि को खाद कारखाने व यहां बसने वाली टाउनशिप के इस्तेमाल के बाद शेष जल को स्वच्छ कर शुद्ध पेयजल बनाया जाएगा। इसकी आपूर्ति जल जीवन मिशन के हर घर नल से जल योजना के तहत शहर के लोगों को की जाएगी।
सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को दी बड़ी सौगात, बोले- चिलुआताल का पानी बनेगा शुद्ध पेयजल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने कहा कि चिलुआताल वाटर बॉडी सरफेस वाटर की बड़ी आपूर्ति का स्रोत बनेगा। इसी ताल से खाद कारखाने को पानी की आपूर्ति होगी। यहां खाद कारखाने की टाउनशिप में भी यहां से पानी मिलेगा। सरप्लस पानी को शुद्ध कर जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयोग किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले तक पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह क्षेत्र इंसेफेलाइटिस से प्रभावित रहा है। 1977 से 2016 तक प्रतिवर्ष यहां 1200 से 1500 बच्चे अकेले मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ देते थे। इतनी ही मौतों की संख्या घरों व गांवों में होती थी। 2017 से राज्य सरकाजर ने स्वास्थ्य विभाग को नोडल बनाकर समन्वित प्रयास से इस बीमारी पर काबू पाया। इंसेफेलाइटिस पर नकेल के लिए हर घर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय देकर खुले में शौच को रोका गया, साथ ही शुद्ध जल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।आज इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या में 75 फीसद और इससे होने वाली मौतों की संख्या में 95 फीसद कमी आई है।
खाद कारखाने के साथ रबर डैम का भी किया निरीक्षण
पत्रकारों से बातचीत से पूर्व केंद्रीय उर्वरक व रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद कारखाने का सघन निरीक्षण किया। कंप्यूटरीकृत कंट्रोल रूम के साथ ही उन्होंने 30 करोड़ की लागत से दक्षिण कोरिया तकनीक से बने विशेष रबर डैम का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें इसकी खासियत बताई कि इस रबर डैम पर गोलियों का भी असर नहीं होता है।
गोरखपुर खाद कारखाना
शिलान्यास - जुलाई 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया
कार्यदायी संस्था - टोयो जापान
कुल बजट - करीब 8000 करोड़
यूरिया प्रकार - नीम कोटेड
प्रीलिंग टावर - 149.5 मीटर ऊंचा (विश्व के सभी खाद कारखाने में सबसे ऊंचा)
शुरू होने का प्रस्तावित माह - जुलाई 2021
रबर डैम का बजट- 30 करोड़
रोजगार प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष - 10 हजार
रोजाना यूरिया उत्पादन - 3850 मीट्रिक टन।