{"_id":"60e28ada8ebc3ec7d87729a4","slug":"cm-yogi-listen-problem-in-janta-darbar-at-gorakhnath-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, गायों को खिलाया गुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, गायों को खिलाया गुड़
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जनता दरबार में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में सोमवार को फरियाद सुनी। इस दौरान सीएम ने करीब डेढ़ सौ लोगों की फरियाद सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।
बता दें कि बीते महीनों में मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे पर कई बार आए पर कोरोना के कारण जनता दरबार नहीं लग रहा था। अभी दो बार से जनता दरबार लग रहा है। रविवार को जिले के दौरे पर आए सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। भ्रमण कर मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बादवह गोशाला पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
जनता दरबार में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोशाला में उन्होंने गायों को चना और गुड़ खिलाया । वहां से निकलकर मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। बारी-बारी से करीब डेढ़ सौ लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
3 of 5
जनता दरबार में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को जनता दरबार में सबसे अधिक मामले पुलिस से संबंधित ही आए थे, जिससे सीएम योगी के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जनता दरबार में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
5 of 5
गाय के बछड़े को गुड़ चना खिलाते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
करीब सवा घंटे चले जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर स्थित आवास में चले गए और बाकी फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुनी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।