फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता दरबार में महिला ने सीएम से लगाई फरियाद: मुख्यमंत्री जी! बेटा-बहू ने जबरन कब्जा कर ली आभूषण की दुकान

Thu, 08 Sep 2022 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
cm yogi listen problem in gorakhnath janta darbar Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में शहर के हालसीगंज बसंतपुर से पहुंचे 70 साल के बुजुर्ग प्रेमचंद वर्मा और उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई की उनके बेटे व बहू ने जबरन उनकी आभूषण की दुकान पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर घर से भी निकाल देने की धमकी देते हैं। मुख्यमंत्री ने एसएसपी को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया।




 

cm yogi listen problem in gorakhnath janta darbar Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह, रामगढ़ताल क्षेत्र के अवधेशनगर कॉलोनी की संध्या पांडेय ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति संदीप पांडेय मानसिक रूप से कमजोर हैं। इसका फायदा उठा कर देवर, उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। वह आए दिन अपने साथियों के साथ उनसे व पति के साथ मारपीट करता है। थाने पर शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। खजुरी से आए नंदलाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव के हरेंद्र नारायण एवं अरुण कुमार ने अपनी कंपनी कैमुना क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, खजनी में तीन लाख रुपये जमा कराए लेकिन आज तक रुपये नहीं लौटाए। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकियां देते हैं। मुख्यमंत्री ने इन मामलों के भी जांच के निर्देश दिए।


cm yogi listen problem in gorakhnath janta darbar Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

जनता दर्शन के दौरान ज्यादातर मामले जमीन और थानों पर सुनवाई नहीं होने के आए। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि थाने और तहसील स्तर के मामले वहीं पर निस्तारित किए जाएं। बेजा फरियादियों को जिला मुख्यालयों पर न दौड़ाया जाए। उन्होंने डीएम-एसएसपी को ऐसा करने वाले थाने और तहसील के अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi listen problem in gorakhnath janta darbar Gorakhpur
गायों को गुड़ खिलाते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह सुबह 7.30 बजे हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे। यहां करीब 130 फरियादियों से मुलाकात की। जनता दर्शन में महिला फरियादियों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारा और उन्हें चाकलेट दिया। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री ने लालकक्ष में भी करीब 150 लोगों से मुलाकात की। इनमें फरियादियों के साथ भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने छोटे कद के 52 लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम, एसएसपी ने यात्री निवास में 450 से अधिक लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

 

विज्ञापन
cm yogi listen problem in gorakhnath janta darbar Gorakhpur
सीएम योगी ने जनता दरबार में बावन (छोटे कद वाले) लोगों से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।
गोशाला पहुंचकर की गो सेवा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। अखण्ड ज्योति का दर्शन करने के बाद अपने गुरु  महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पहुंच कर माथा टेका। उसके बाद भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंचे। उन्होंने तकरीबन 15 मिनट तक गो सेवा की। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए संत निवास पहुंचे जहां अपने श्वान गुल्लू एवं कालू को दुलारा।  मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर स्थित ओपन थिएटर का भी निरीक्षण किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed