फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janta Darbar: मुख्यमंत्री जी! किडनी का इलाज कराना है, कुछ मदद करा दीजिए

Tue, 29 Nov 2022 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Nov 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi heard complaint in Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री जी! किडनी का इलाज कराना है। बहुत गरीब हैं। कुछ मदद करा दीजिए। देवरिया से आई महिला की इस गुहार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर रवि कुमार एनजी को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाकर इस्टीमेट तैयार कराने और उसे शासन में भेजने का निर्देश दिया।

 

 

 

CM Yogi heard complaint in Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने महिला फरियादी को आश्वस्त किया कि डायलिसिस के अलावा किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ी तो उसके लिए भी सरकार सहायता उपलब्ध कराएगी। धन के अभाव में किसी का भी इलाज प्रभावित नहीं होगा।

 

CM Yogi heard complaint in Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने 600 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कई जरूरतमंद फरियादियों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी का जल्द इस्टीमेट तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi heard complaint in Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी समस्याओं का समाधान कराना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी समस्या को लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
CM Yogi heard complaint in Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
जनता दरबार में दूसरे जिलों के भी कई फरियादी पहुंची। कई महिला फरियादी, बच्चों के साथ पहुंची। मुख्यमंत्री ने सभी को दुलारने के साथ ही उन्हें चाकलेट दिया और महिलाओं से पूछा कि बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं या नहीं। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के सभी आला अफसर मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed