फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Alert: गोरखपुर में अभी चार सप्ताह और बचकर रहें, फिर डेंगू के मच्छर खुद ही हो जाएंगे खत्म

Fri, 25 Nov 2022 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Nov 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
Dengue mosquitoes will bite for four more weeks in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले वासियों को अभी एक माह तक खुद को डेंगू के मच्छरों से बचा कर रखना होगा। तापमान गिरने के साथ ही इनकी संख्या धीरे-धीरे कम होती जाएगी और इनसे निजात मिल जाएगा।



विशेषज्ञों के मुताबिक इस वक्त जो तापमान है, उसमें लार्वा से वयस्क मच्छर नहीं बनेंगे, लेकिन पहले से पनप चुके मच्छरों का आतंक अभी चार सप्ताह और रहेगा। बीते 15 दिनों के अंदर जहां-जहां लार्वा मिले हैं, उन स्थानों पर डेंगू के नए मच्छर नहीं पनपने पाए हैं। ऐसे में चार सप्ताह तक लोगों को और बचने की जरूरत है।  

 

Dengue mosquitoes will bite for four more weeks in Gorakhpur
डेंगू - फोटो : istock

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर के मध्य तक डेंगू संक्रमण के मामले आ सकते हैं। इस मौसम में जो भी डेंगू के लार्वा पनप कर मच्छर बन गए हैं, वहां अभी कम से चार से पांच सप्ताह तक जीवित रहेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ अमरेश कुमार ने बताया कि डेंगू के मामलों में कुछ हद तक गिरावट आई है, लेकिन अभी डेंगू से बचाव की पूरी सावधानी अपनाने की जरूरत है। मौजूदा समय में दिन का तापमान 26 से 27 और रात का पारा 11 से 12 डिग्री के बीच चल रहा है। इस मौसम में लार्वा से डेंगू के नए मच्छर पैदा नहीं होते हैं, लेकिन पहले से पैदा हो चुके मच्छर प्रभाव डालते हैं। क्योंकि, जैसे-जैसे इनका जीवन खत्म होने की कगार पर होता है, वैसे-वैसे ये ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं।

Dengue mosquitoes will bite for four more weeks in Gorakhpur
डेंगू - फोटो : अमर उजाला

यही कारण है कि इस मौसम में दिन में भी मच्छर काटते हैं। डेंगू के मच्छरों का जीवन चार से छह सप्ताह तक होता है। इस मौसम में जो डेंगू के लार्वा होंगे, वह मच्छर नहीं बन सकते हैं। तापमान में गिरावट के कारण लार्वा नष्ट हो जाएंगे। लेकिन, जो लार्वा मच्छर बन चुके हैं, उन्हें खत्म होने में कम से चार से पांच सप्ताह का समय लग सकता है। इसलिए इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue mosquitoes will bite for four more weeks in Gorakhpur
dengue - फोटो : अमर उजाला

मध्य दिसंबर तक रहेगा असर
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह की तुलना में अब डेंगू मरीजों की संख्या कम हो गई है। इसकी वजह मौसम में हो रहा बदलाव है। दिसंबर मध्य के बीच डेंगू के मामले लगभग खत्म हो जाएंगे। ऐसे में चार सप्ताह तक और बचने की जरूरत है। बताया कि अब तक 50,979 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन हो चुका है। जबकि, 813 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है।

 

विज्ञापन
Dengue mosquitoes will bite for four more weeks in Gorakhpur
डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

डेंगू के दो नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 266
डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इसके बाद से कुल मरीजों की संख्या 266 पहुंच गई है। इनमें शहरी क्षेत्र में 171 और ग्रामीण इलाकों के 95 मरीज शामिल हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बशारतपुर और तारामंडल क्षेत्र के दो मरीज डेंगू संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 22 और 60 वर्ष है। इनमें एक महिला शामिल है। बताया कि कुल तीन मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed