फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता दरबार में बेटी का दर्द सुनकर भड़के सीएम योगी, जानिए किसे कराया गिरफ्तार

Fri, 13 Mar 2020 08:06 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Mar 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
CM yogi Caught a man due to false complaint in Janta darbar at Gorakhnath temple Gorakhpur
लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

तेरह और आठ साल की बच्चियों से छेड़खानी व उनके घर पर कब्जा करने की नीयत से पुलिस की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचना सराय गुलरिहा के रामनारायण गुप्ता को भारी पड़ा। जनता दरबार में मौजूद बच्चियों ने अपनी पीड़ा सीएम को बताई तो उन्होंने आरोपित रामनारायण को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दे दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रामनारायण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपित से गुलरिहा पुलिस पूछताछ कर रही है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है।

CM yogi Caught a man due to false complaint in Janta darbar at Gorakhnath temple Gorakhpur
Cm yogi - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, सराय गुलरिहा के रामनारायण गुप्ता बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री पास आए तो रामनारायण ने कैंट और गुलरिहा पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया। कहा कि एक मकान खरीदा है लेकिन पुलिस कब्जा नहीं दिला रही। इसपर मुख्यमंत्री ने संबंधित अफसरों से जवाब-तलब किया। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने मामले की जानकारी ली और मुख्यमंत्री से कहा कि शिकायत सही नहीं है।

CM yogi Caught a man due to false complaint in Janta darbar at Gorakhnath temple Gorakhpur
जनता दरबार में सीएम योगी का इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जैसे ही अगले फरियादी की ओर बढ़े, वैसे ही दो बच्चियां रोने लगीं। बोलीं, पिता की मौत के बाद मां ने घर छोड़ दिया। पैतृक आवास में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सौतेले पिता और उसके सहयोगी ने छेड़खानी की, फिर कब्जे की नीयत से मकान बेचने का सौदा कर लिया। मुख्यमंत्री ने पूछा, किसने सौदा किया तो बच्चियों ने जनता दरबार में आए रामनारायण गुप्ता की तरफ इशारा कर दिया। साथ ही कहा कि आरोपित ने छेड़खानी भी की थी, इसका मुकदमा दर्ज है। यह सुनकर मुख्यमंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्थिति भांप कर आरोपित भागने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi Caught a man due to false complaint in Janta darbar at Gorakhnath temple Gorakhpur
जनता दरबार में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद पुलिस अफसरों को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दे दिया। इसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह ने आरोपित रामनारायण गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि बच्चियों की हर संभव मदद की जाए। मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई से बच्चियों का हौसला बढ़ा। वहीं सीएम की कार्रवाई से फर्जी शिकायत के साथ जनता दरबार में पहुंचने वाले दहशत में आ गए। कई शिकायतकर्ता बिना सीएम से मिले ही लौट गए।

विज्ञापन
CM yogi Caught a man due to false complaint in Janta darbar at Gorakhnath temple Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।

ये है पूरा मामला...
सराय गुलरिहा गांव के एक शख्स ने छह साल पहले खुदकुशी कर ली थी। उसकी दो बच्चियां हैं जिनकी उम्र इस समय 13 और आठ साल है। खुदकुशी के बाद ही उसकी पत्नी प्रदीप थापा नामक के युवक के साथ चली गई। तब से बच्चियां पैतृक मकान में रहती हैं। ग्राम प्रधान व दूसरे ग्रामीणों की मदद से जीवनयापन कर रही हैं। इसी बीच मां ने प्रदीप के साथ मिलकर गांव के ही रामनारायण गुप्ता को सस्ते में मकान बेचने का सौदा कर लिया। एक महीने पहले प्रदीप और बच्चियों की मां कुछ अन्य लोग के साथ घर पर कब्जा करने पहुंच गए। इस दौरान सौतेले पिता ने बच्चियों से छेड़खानी की। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने इंस्पेक्टर को दे दी थी। शिकायत के आधार पर ही गुलरिहा के इंस्पेक्टर ने प्रदीप थापा व उसकी पत्नी (बच्चियों की मां) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बच्चियों से छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में रामनारायण गुप्ता को भी छेड़खानी का आरोपित बनाया गया था। कहा गया था कि वह मकान बेचने की साजिश में भी शामिल था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed