फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janta Darbar: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- अपराधियों में कानून का भय जरूरी

Tue, 30 Aug 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Aug 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
cm yogi attending janta darbar for listen problem in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाला अपराध अक्षम्य है। पुलिस सख्ती बरते और कड़ी कार्रवाई करे। अपराधियों में कानूनी कार्रवाई का भय होना चाहिए, ताकि अपराध करने से पहले लाख बार सोचें। अपराध के प्रति सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है।



मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया और फरियादियों से मिले। इस बीच बस्ती से आई एक महिला ने बेटी के साथ दरिंदगी की शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी लगातार धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

इस पर मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने कहा कि  महिला अपराध से जुड़े मामलों को पूरी संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए। दोषी पाए जाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। मामलों की जांच पूरी करके जल्द चार्जशीट दाखिल करके कोर्ट में प्रभावी पैरवी की जाए और आरोपियों को सजा दिलाई जाए। महिला अपराध में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर मामले में प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।  
 

cm yogi attending janta darbar for listen problem in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

जनता दरबार में करीब 550 फरियादी आए। मुख्यमंत्री ने 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर मामले पुलिस व राजस्व से संबंधित थे। 400 फरियादियों का प्रार्थनापत्र अधिकारियों ने लिया और संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दिया। इस दौरान एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, अजय सिंह, आनंद सिंह व विनय गौतम मौजूद रहे।

जनता दरबार में पहुंचा निष्कासित नर्सों का मामला
टीबी अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मामला सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंच गया। अस्पताल से निकाले गए कर्मचारियों व नर्सों ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या बताई। उनका कहना था कि मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी डीएम को मिली है। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान विनीता, प्रियंका, सुनीता, प्रभा, सत्यरूपा, विष्णु, आनंद, विकास, सत्यम मौजूद रहे।

 

cm yogi attending janta darbar for listen problem in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

यूक्रेन से लौटे छात्र व अभिभावकों ने बताया दर्द
यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के 71 छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अभिभावकों ने कहा कि देश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारी भरकम शुल्क दे पाने में सक्षम  नहीं हैं। पढ़ाई के लिए बैंक कर्ज लिया है। इसका बोझ बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुनने के बाद सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया है।

वार्ता के दौरान अभिभावकों ने कहा कि सरकार की ओर से चिंता मुक्त होने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद कोई कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे निराशा का भाव पैदा हो रहा है। भविष्य को लेकर चिंतित हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में डॉ केबी गुप्ता, रवींद्र सिंह, रमेश पांडेय, डॉ यूएस नाग, फिरोज खान, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi attending janta darbar for listen problem in Gorakhpur
जनता दरबार में बच्चे को चॉकलेट देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

बच्चों को दिया चॉकलेट, दुलारा भी
जनता दरबार में महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं। लिहाजा, मुख्यमंत्री का बाल प्रेम जाग गया। वह फरियादियों से मिलते, फिर उनके बच्चे को चॉकलेट देकर दुलारते रहते। यह सिलसिला अंतिम फरियादी से मिलने तक चलता रहा। इससे महिलाएं उत्साहित दिखीं। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नव नियुक्त प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समाधान का भरोसा दिया।

गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया
मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। साथ ही अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाया। इसके बाद मंदिर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। गो-शाला जाकर गायों को गुण व चना खिलाया।



 

विज्ञापन
cm yogi attending janta darbar for listen problem in Gorakhpur
गोरखपुर जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

एबीवीपी पदाधिकारियों से शैक्षिक मुद्दों पर की चर्चा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोरक्ष प्रांत की अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय तथा प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखनाथ मंदिर में भेंट की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को एबीवीपी की ऐतिहासिक जीवन-गाथा पर आधारित पुस्तक ‘ध्येय-यात्रा’ तथा कोरोना महामारी के दौरान किए गए सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘सम-वेदना’ की प्रति भेंट की।
प्रांत अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री से गोरक्ष प्रांत के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन सहित अन्य शैक्षिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने शिक्षण संस्थानों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाए रखने एवं विद्यार्थियों की समस्याओं का निवारण करने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने का सुझाव दिया।

गीडा दिवस के दिन गारमेंट पार्क का उद्घाटन कर सकते हैं योगी
गीडा दिवस के दिन 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गीडा में गारमेंट पार्क का उद्घाटन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को इस संबंध में आश्वासन दिया है। सोमवार को चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीतसरिया एवं पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि टेक्सटाइल उद्योग के विकास के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से वृहद प्रदर्शनी का आयोजन किया जाना चाहिए। एसके अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वृहद टेक्सटाइल प्रदर्शनी के आयोजन में रुचि जाहिर की है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed