बारिश होने के साथ गोरखपुर शहर की बिजली व्यवस्था भी खराब हो गई। नॉर्मल, रूस्तमपुर, खोराबार बिजली घर से जुड़े इलाकों में सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे ही खोराबार और अन्य बिजली घर में सुबह 10 बजे से अचानक आपूर्ति गुल हो गई। शाहपुर बिजली घर से जुड़े शिवपुर सहबाजगंज फीडर व पादरी बाजार बिजली घर से जुड़े मोहल्लों में भोर से घंटों तक आपूर्ति ठप रही। बारिश हल्की होने पर बिजलीकर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। इसके बाद धीरे-धीरे आपूर्ति शुरू की गई।
2 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
बिजली कर्मचारियों के मुताबिक, आवास विकास फीडर की एचटी लाइन का इंसुलेटर पंचर होने पर पांच हजार घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों ने एचटी लाइन की पेट्रोलिंग कर फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। आपूर्ति बहाल होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली।
3 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुबह बिजली कटने से घर में पानी व रोशनी का संकट खड़ा हो गया। लगातार कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। दिव्यनगर फीडर से जुड़े मोहल्लों में बार-बार लाइन ट्रिप करती रही। उपभोक्ताओं को पूरे दिन इलेक्ट्रिक उपकरणों के जलने व खराब होने की चिंता सताती रही।
4 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
महादेव पुरम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बार-बार बिजली कटौती से उपकरण खराब हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम कोई उपाय नहीं कर रहा है। सिंघड़िया मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पूरे दिन बार-बार बिजली कटती व जुटती रही। इससे काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
5 of 5
weather update Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
शाहपुर व पादरी बाजार बिजली घर से जुड़े मोहल्लों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। एसडीओ खोराबार जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से बिजली घरों में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। धीरे-धीरे आपूर्ति सामान्य की गई।