फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गोरखपुर को मिलेगा उत्तर भारत का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन; देखें तस्वीरें

Wed, 18 Sep 2024 06:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 18 Sep 2024 06:44 PM IST
सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को ये फ्लोटिंग रेस्टोरेंट से प्रतिमाह साढ़े चार लाख रुपये का राजस्व मिलेगा। जीडीए ने संचालक कंपनी से फिलहाल15 साल के लिए करार किया है। कार्य संतोषजनक रहने पर इसे पांच साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। जीडीए की तरफ से इसका उद्घाटन गुरुवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will inaugurate floating restaurant in Gorakhpur
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

बीते सात वर्षों में योगी सरकार ने रामगढ़ताल क्षेत्र का ऐसा कायाकल्प किया है कि इस क्षेत्र की ख्याति गोरखपुर के 'मरीन ड्राइव' की हो गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सबसे डिमांडेड टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित हुए रामगढ़ताल में क्रूज की सुविधा तो पहले से ही है, अब यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। नैसर्गिक सौंदर्य वाले रामगढ़ताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्तर भारत का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन गुरुवार 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

CM Yogi Adityanath will inaugurate floating restaurant in Gorakhpur
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

रामगढ़ताल क्षेत्र पर्यटन और खानपान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। इस क्षेत्र में हॉस्पिटैलिटी के तमाम ब्रांडेड प्रतिष्ठानों की दस्तक तो हो ही चुकी है। अब यहां पर्यटकों को रामगढ़ताल में 'फ्लोट' नाम से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यानी पानी पर तैरते रेस्तरां की सुविधा भी मिलेगी। लेक क्वीन क्रूज के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सैलानियों के लिए बड़ी सौगात होगा। 

दशकों तक उपेक्षित और गंदगी के पर्याय बने रहे रामगढ़ताल पर योगी सरकार ने ऐसी संजीदगी दिखाई कि आज इसकी गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के खूबसूरत व दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में अग्रपंक्ति में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में निखरे और संवरे रामगढ़ताल के साथ पर्यटन व रोजगार का कदमताल विकास की नई तस्वीर पेश करता है।

CM Yogi Adityanath will inaugurate floating restaurant in Gorakhpur
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
ताल में शहर भर की गंदगी गिरती थी
आज यह ताल सैलानियों का मनभावन है तो बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम भी। सात  साल पहले तक उपेक्षा के शिकार रहे रामगढ़ताल की गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश के पसंदीदा पर्यटक स्थल के रूप में हो रही है। जिस 1700 एकड़ विस्तृत प्राकृतिक ताल में शहर भर की गंदगी गिरती थी, वह सीएम योगी के विजन और उसके अनुरूप हुए विकास कार्यों से ऐसी निखर उठी है कि दूर दूर से लोग उसकी खूबसूरती का दीदार करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will inaugurate floating restaurant in Gorakhpur
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
17 अगस्त 2022 से शुरू हुआ था निर्माण
रामगढ़ताल में पर्यटक 15 दिसंबर 2023 को सीएम योगी के हाथों लोकार्पित ‘लेक क्वीन’ क्रूज की सवारी का आनंद उठा रहे हैं और अब इस ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उपलब्ध है। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण 17 अगस्त 2022 से शुरू हुआ था और अब यह बनकर तैयार हो चुका है। इंटीरियर को काफी आकर्षक बनाया गया है। कुल 9600 वर्गफुट क्षेत्रफल और तीन मंजिला इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में एकसाथ 100 से 150 आगंतुक बैठ सकते हैं। फ्लोट का संचालन करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक अग्रवाल बताते हैं कि ग्राउंड फ्लोर से पहले और दूसरे फ्लोर तक लिफ्ट की भी सुविधा है। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will inaugurate floating restaurant in Gorakhpur
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला

दस करोड़ रुपये से अधिक की लागत लगी
ग्राउंड फ्लोर पर बने फूड कोर्ट में शुद्ध शाकाहारी लजीज व्यंजनों की लंबी श्रृंखला है। जबकि पहले फ्लोर पर संगीतमय अंदाज में पार्टी की जा सकेगी। दूसरा फ्लोर ओपन रूफटॉप का है जहां खुले में बैठकर ताल का दीदार करने के साथ व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। पूरे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की डिजाइन ऐसी है कि इसमें बैठने वालों को रामगढ़ताल की खूबसूरती पूरी तरह दिखेगी। इसके निर्माण पर दस करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है और इसे इंडियन रजिस्ट्रार ऑफ शिपिंग के मानकों के अनुरूप बनाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed