रामगढ़ताल में पानी के हिलोरों के बीच फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में बैठकर लोग लजीज व्यंजन का लुत्फ उठा सकेंगे। इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं, 19 सितंबर को लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति दे दी है। इसके बाद जीडीए लोकार्पण की तैयारियों में जुट गया है। सीएम योगी ने अपनी सहमति देने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। त्योहारों को लेकर तैयारियां पुख्ता करने का निर्देश भी दिया।
2 of 6
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट'
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट ‘फ्लोट’ के संचालन के लिए सभी एनओसी संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 100 फीट लंबाई और 33 फीट चौड़ाई के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में 150 लोगों के बैठने की क्षमता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट भी लगाई गई है। प्रथम और द्वितीय तल पूरा वातानुकूलित रहेगा।
3 of 6
रामगढ ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
- फोटो : अमर उजाला
इसके निर्माण में 10 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। इसकी डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि बैठने के बाद रामगढ़ताल का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। रेस्टाेरेंट में 50 की संख्या में स्टॉफ मौजूद रहेंगे।
4 of 6
रामगढ ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसका संचालन नया सवेरा पर बने प्लेटफार्म नंबर दो से किया जाएगा। फ्लाेटिंग रेस्टोरेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक अग्रवाल ने बताया कि काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण की तारीख मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है।
100 से 150 रुपये में मिलेंगे लजीज व्यंजन
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर फूड कोर्ट होगा, जिसमें 100 से 150 रुपये में विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन मिलेंगे। शाकाहारी फास्ट फूड के अलावा चाइनीज फूड, ब्रेक फास्ट, लंच, हाई टी और डिनर भी उपलब्ध होगा।
5 of 6
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के अंदर का दृश्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
द्वितीय तल पर म्यूजिकल टीम के साथ लग्जरी बार, रेस्टोरेंट, डिस्क की सुविधा रहेगी। वहां पर नॉनवेज भी दिया जाएगा। फिलहाल अभी पूरी तरह शाकाहारी रहेगा।
तीसरे तल पर ओपेन डेक होगा, जिस पर पर्यटक सैर का आनंद ले सकेंगे और पार्टियां भी कर सकेंगे। इसका संचालन सुबह सात से रात 11 बजे तक किया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।