फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मदद की गुहार: किडनी रोगी पति के इलाज को गिड़गिड़ाई महिला, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 'मैं हूं ना'

Sun, 26 Sep 2021 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Sep 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will help for treatment of kidney patient husband on complaint of woman in gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के भरोहिया में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भरोहिया की सुमन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की फरियाद की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति संदीप किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं, उपचार कराना चाहती हैं। मगर गरीबी की वजह से संभव नहीं हो पा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह निश्चिंत रहें, उनके पति के इलाज में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाकर इलाज कराया जाए। यदि उसमें चयनित न हों तो मुख्यमंत्री आरोग्य योजना का लाभ दिलाया जाए। अगर फिर भी कोई दिक्कत आए तो मरीज का इस्टीमेट बनवाकर मुख्यमंत्री राहत कोष भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किडनी जैसी बीमारी में सामान्य व्यक्ति के लिए भारी आर्थिक संकट भी होता है। उन्होंने कहा कि उपचार में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, भरपूर मदद की जाएगी।
CM Yogi Adityanath will help for treatment of kidney patient husband on complaint of woman in gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उज्ज्वला 2.0 के तहत 19 हजार नए पात्र चयनित
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्ज्वला योजना, जिसके प्रथम चरण का शुभारंभ पीएम मोदी ने बलिया से किया था, के तहत गोरखपुर में 244519 महिलाओं को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। उज्ज्वला 2.0 के तहत 19 हजार नए पात्र चयनित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं व बच्चों के लिए पुष्टाहार योजना की भी जानकारी दी। बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गोरखपुर जिले में 6 माह से 3 वर्ष तक के 133926 बच्चों तथा 3 से 6 वर्ष तक के 74626 बच्चों को पुष्टाहार दिया गया है। 54417 गर्भवती व धात्री महिलाएं भी पुष्टाहार योजना से लाभान्वित हुई हैं। भरोहिया ब्लॉक में 6 माह से तीन वर्ष के 4278 बच्चों, 3 से 6 वर्ष के 2208 बच्चों व 1656 धात्री-गर्भवती महिलाओं को इस योजना से फायदा पहुंचा है।  बताया कि गोराखपुर में 5 लाख 19 हजार 129 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, भरोहिया के 4201 समेत गोरखपुर में 149140 पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया जा चुका है। भरोहिया के 751 समेत जिले में 37451 प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के निर्माण पूर्ण किया गया है। साथ ही जिले में पीएम आवास योजना में 9228 नए लाभार्थी चयनित किए गए हैं। लोगों को सीएम आवास योजना के तहत भी मकान दिए जा रहे हैं।
CM Yogi Adityanath will help for treatment of kidney patient husband on complaint of woman in gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
6 अक्तूबर तक पूरे देश में बीस दिवसीय सेवा समर्पण विशेष अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के कार्यकाल के 20 वर्ष 7 अक्तूबर को पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में उनके योगदान को अविस्मरणीय बनाने के लिए भाजपा पूरे देश में 17 सितंबर से 6 अक्तूबर तक 20 दिवसीय सेवा समर्पण विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में सेवाकाल के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना की। अपने संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टालों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will help for treatment of kidney patient husband on complaint of woman in gorakhpur
विधायक फतेहबहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला।
भरोहिया को ब्लॉक बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री को: फतेहबहादुर
स्वागत संबोधन में कैम्पियरगंज के विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि आज जिस भरोहिया से पूरे प्रदेश में गरीब कल्याण मेला का शुभारंभ हो रहा है, उसे ब्लॉक बनाने का श्रेय भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। आभार ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष  साधना सिंह ने किया। आयोजन में भरोहिया की ब्लॉक प्रमुख सुनीता सिंह, मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष रमाकांत समेत कई लोगों की सहभागिता रही।
 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will help for treatment of kidney patient husband on complaint of woman in gorakhpur
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री के हाथों बच्चों का अन्नप्राशन देख खुशी से गदगद हुए अभिभावक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल पर बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान उन्होंने उन्हें खूब प्यार दुलार भी दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर के हाथों अपने लाडलों का अन्नप्राशन होता देख अभिभावक खुशी से गदगद हो उठे। मुख्यमंत्री ने इस लम्हे का जिक्र मंच से भी किया। बताया कि अन्य जगहों पर मास्क के चलते बच्चे डर जाते हैं मगर यहां बच्चे उन्हें देखकर हंस रहे थे। मुख्यमंत्री ने पुष्टाहार योजना के दो लाभार्थियों को मंच पर सम्मानित करने के दौरान उनके साथ आए बच्चों से बात की और उन्हें भी प्यार, आशीर्वाद दिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed