फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में सड़क पर उतरे योगी, घर-घर जाकर बताई खासियतें

Sun, 05 Jan 2020 08:53 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 05 Jan 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath started door to door campaign from gorakhpur in support of caa and nrc
मुख्यमंत्री शहर के चार बुद्धिजीवियों के घर पहुंचे और उन्हें कानून की जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर भाजपा के अब तक के सबसे बड़े जनजागरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में इस अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री शहर के चार बुद्धिजीवियों के घर पहुंचे और उन्हें कानून की जानकारी दी। सबसे पहले मुख्यमंत्री गोरखनाथ स्थित प्रतिष्ठान लगन पैलेस पर चौधरी कैफुल बरा की दुकान पर पहुंचे।


उसके बाद मुख्यमंत्री भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के मुंशी प्रेम चन्द पार्क स्थित आवास, गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव के हुमायूंपुर स्थित आवास और हुमायंपुर में ही स्वर्गीय केबी सिंह के आवास पर भी पहुंचे और सभी को नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां भेंट की।
CM yogi adityanath started door to door campaign from gorakhpur in support of caa and nrc
चौधरी कैफुलवरा की दुकान मॉडर्न किचन हाउस पर पहुंचे सीएम योगी।। - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री करीब पौने 11 बजे गोरखनाथ मंदिर से निकले। सबसे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर के महंत प्रेमनाथ से उन्हें सीएए पर एक बुकलेट भी दी। मंदिर के जीर्णोद्वार का काम देखा। वहां से पैदल ही वह थोड़ी दूर स्थित चौधरी कैफुलवरा की दुकान मॉडर्न किचन हाउस पर पहुंचे। कैफुल बरा को भी उन्होंने वही बुकलेट दी।

कैफुल बरा

CM yogi adityanath started door to door campaign from gorakhpur in support of caa and nrc
डॉ राजाराम यादव के आवास पर नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कैफुल बरा ने सीएम से बुनकरों की बिजली की दरें पुराने नियम से लागू कराने की मांग रख दी। वहां से मुख्यमंत्री का काफिला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.राजाराम यादव के हुमायूंपुर स्थित आवास पर पहुंचा। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ राजाराम यादव को उनके आवास पर नागरिक संशोधन बिल की प्रतियां भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath started door to door campaign from gorakhpur in support of caa and nrc
राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मुख्यमंत्री योगी का काफिला भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के प्रपौत्र अशोक प्रसाद के मुंशी प्रेम चन्द पार्क स्थित आवास पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने डॉ अशोक प्रसाद के परिवार से मुलाकात की। डा.अशोक जान्हवी प्रसाद कैम्ब्रिज से हिस्ट्री ऑफ मेडिसिन में पीएचडी और हार्वर्ड से एलएलएम हैं। उन्होंने दुनिया के कई अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 19 से ज्यादा डिग्रियां हासिल की हैं। लंदन से लौटकर इन दिनों गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित अपने आवास पर रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने व्यापार मंडल के नेता रहे स्व.के.बी.सिंह के परिवारीजनों से भी मुलाकात की। व्यापारी नेता के.बी.सिंह का हाल ही में निधन हो गया था।
विज्ञापन
CM yogi adityanath started door to door campaign from gorakhpur in support of caa and nrc
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संगोष्ठी मे मंचासीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के चारों बुद्धिजीवियों के परिवारों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी ने नागरिकता संशोधन कानून पर ही गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर के संवाद भवन में आयोजित संवाद में भी हिस्सा लिया। संगोष्ठी मे मंचासीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कुलपति प्रोफ़ेसर बीके सिंह, एमएमयूटी के कुलपति प्रोफ़ेसर श्रीनिवास सिंह, श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी व अन्य।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जन जागरण और घर-घर संपर्क अभियान सात जनवरी तक चलेगा। गोरखपुर क्षेत्र के 1295 सेक्टरों में गोष्ठियां की जा चुकी हैं। अब संपर्क अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि एक ही दिन में देशभर में  42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर जाकर संपर्क अभियान लांच करेंगे। अगले दिन 10 दिन में भाजपा के मंत्री और नेता देश के तीन करोड़ लोगों के पास पहुंचेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed