{"_id":"5e1181a68ebc3e87c56ea471","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-janta-darbaar-gorakhnath-mandir-live-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में 250 लोगों से मिले CM योगी, सुनीं फरियाद, देखें जनता दरबार की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में 250 लोगों से मिले CM योगी, सुनीं फरियाद, देखें जनता दरबार की तस्वीरें
Sun, 05 Jan 2020 08:52 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने सुनीं फरियादें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फिर सुबह जनता दरबार लगाया। गोरखनाथ मन्दिर के हिन्दू सेवाश्रम में लगाए गए जनता दरबार में मुख्यमंत्री करीब 250 लोगों से मिले और उनकी फरियाद सुनीं। लंबे समय से लंबित मामलों को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया। देखिए, गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार की ताजा तस्वीरें।
जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक फरियाद पहुंचाने के लिए पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने हिंदू सेवाश्रम में लगे जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने तकरीबन 250 लोगों की फरियाद सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक फरियाद पहुंचाने के लिए लोग रात में ही मंदिर पहुंचने लगे थे।
जनता दरबार में फरियाद सुनाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सात बजे के करीब वह हिन्दू सेवाश्रम पहुंचे जहां फरियाद के लिए तड़के से ही बड़ी संख्या में गोरखपुर और आसपास के लोग जमे हुए थे। योगी एक-एक फरियादी के पास खुद गए और उनका प्रार्थना और शिकायती पत्र लिया। मुख्यमंत्री के जनता दरबार से जाने के बाद वहां आने वाले फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दरबार में पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि रविवार को पहले की तरह बहुत भीड़ थी। फिर भी लगभग तीन सौ लोग वहां पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। इस संबंध में अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पार्टी नेताओं से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा जनता दरबार में फरियादियों के बीच रहे।
विज्ञापन
सीएम ने किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन
सीएम ने किया गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुबह जब अपने आवास से नीचे उतरे तो गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किए। उसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। जहां पर थोड़ी भी गंदगी दिखी, उसे तुरंत साफ करने को कहा। मंदिर भ्रमण करने के बाद सीएम गोशाला पहुंचे। वहां पर उन्होंने गायों को चारा और गुड़ खिलाया।