फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जनता दरबार: सीएम ने सुनी 150 लोगों की फरियाद, बोले- किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

Thu, 17 Jun 2021 07:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Jun 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listen problem of people in Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
सीएम योगी फरियाद सुनते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार बृहस्पतिवार को लंबे समय बाद लगा। इस दौरान सीएम ने करीब डेढ़ सौ लोगों की फरियाद सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।



पिछले महीनों में मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे पर कई बार आए पर कोरोना के कारण जनता दरबार नही लग रहा था। बुधवार को जिले के दौरे पर आए सीएम योगी ने रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। भ्रमण कर मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद गोशाला में गायों के बीच पहुंचे। वहां से निकलकर मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। बारी-बारी से करीब डेढ़ सौ लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

 

CM Yogi Adityanath listen problem of people in Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

फीजियोथेरेपिस्ट ने की डॉक्टर की शिकायत
जनता दरबार में पहुंचे देवरिया के महुआडीह बनटिकरा थाना के सुरचक गांव का निवासी सोनू सिंह का कहना था कि वह फिजियोथेरेपिस्ट का कार्य करता है। एक डॉक्टर जो मेडिकल कालेज में प्रोफेसर हैं, उनके एक अन्य पुरुष और महिला डॉक्टर मित्र ने कोविड मरीजों की फिजियोथेरेपी के लिए प्रति मरीज 400 रुपये देने को कहा। सोनू ने बताया कि 710 से अधिक मरीजो की थेरेपी कराई गई। अब डॉक्टर उसे 50 रुपये के हिसाब से भुगतान कर रहे हैं।

 

CM Yogi Adityanath listen problem of people in Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस की शिकायत की
कैंट थाना क्षेत्र के विलंदपुर बांसगांव कॉलोनी निवासी पुलिस की शिकायत लेकर पहुंचे थे। बताया कि उनके बेटे को बेलीपार थाने की पुलिस ने फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। वह जमानत पर छूट कर आया और अपना कारोबार कर रहा है। एक बार फिर पुलिस उसे फंसाने का कुचक्र रच रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listen problem of people in Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
कैंसर पीड़ित ने मांगी मदद
जैतपुर क्षेत्र के गौसपुर गांव के अब्दुल गफ्फार ने मुख्यमंत्री से कैंसर के इलाज के लिए मदद मांगी। कहा कि उनका इलाज हनुमान प्रसाद पोद्दार हास्पिटल में चल रहा है। डॉक्टर ने 115000 खर्च बताया है। इसके अलावा इलाज पर अभी और खर्च होगा। प्रार्थी बहुत गरीब है। सीएम ने भरोसा दिया की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath listen problem of people in Janta Darbar in Gorakhnath temple at Gorakhpur
गुड़ खिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed