फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, सीडीएस जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 10 Dec 2021 04:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Dec 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur UP CM Yogi Adityanath Janta Darbar News: CDS General Bipin Rawat CM Yogi adityanath listen complaints of people in janta darbar
गोरखपुर जनता दरबार: गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दरबार व जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार के दौरान सैकड़ों फरियादियों से मिले। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी और प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


जनता दरबार में भोर से ही लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान भूमि विवाद और पुलिस से जुड़े मामले अधिक आए। किसी ने समय से कार्रवाई नहीं होने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया तो किसी ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर सीएम ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। 
Gorakhpur UP CM Yogi Adityanath Janta Darbar News: CDS General Bipin Rawat CM Yogi adityanath listen complaints of people in janta darbar
गोरखपुर जनता दरबार: जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
गुरुवार को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन के बाद गोशाला गए। गायों को गुड़ व बिस्किट खिलाया। वहां से निकले तो हिंदू सेवाश्रम पहुंचे, जहां जनता दरबार लगा था। कुर्सियों पर बैठे फरियादी उनका इंतजार कर रहे थे। सीएम ने एक-एक से मुलाकात कर सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
Gorakhpur UP CM Yogi Adityanath Janta Darbar News: CDS General Bipin Rawat CM Yogi adityanath listen complaints of people in janta darbar
गोरखपुर जनता दरबार: जनरल रावत को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य सैनिकों के हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर गोरखपुर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आए मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur UP CM Yogi Adityanath Janta Darbar News: CDS General Bipin Rawat CM Yogi adityanath listen complaints of people in janta darbar
गोरखपुर जनता दरबार: गोरखपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और परिषद के संरक्षक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सप्ताह भर तक चलने वाली विविध प्रतियोगिताओं के 700 विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कृत किया।  
विज्ञापन
Gorakhpur UP CM Yogi Adityanath Janta Darbar News: CDS General Bipin Rawat CM Yogi adityanath listen complaints of people in janta darbar
गोरखपुर जनता दरबार: गोरखपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।
संस्थापक सप्ताह समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि महाप्रलय के समय में शिव जी गोरखनाथ के रूप में इस धरती पर पधारे, बाद में साहित्यकारों ने उसे सृष्टि की रचना के साथ जोड़कर स्मरण भी किया होगा। उसी हिमालय और महासमुद्र का संगम स्थान का है गोरखपुर। आज आप सभी इस पीढ़ी के विद्यार्थी जो इस विद्या नगरी में प्रवास करते हैं भाग्यशाली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed