फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में दिखा गोरखपुर का अलग रंग, ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने मनाया जश्न

Thu, 08 Oct 2020 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Oct 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath lay foundation stone for gorakhpur development work
गोरखपुर में जश्न का माहौल। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहरवासियों को विकास का तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर को 153 और सहजनवां के नागरिकों को 12 सड़कों की सौगात दी। उन्होंने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन सड़कों का शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही भालोटिया मार्केट में 55 लाख की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया।  इस कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बना दिया। शहर के विभिन्न स्थानों आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

CM Yogi Adityanath lay foundation stone for gorakhpur development work
गोरखपुर में जश्न का माहौल। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का प्रसारण शहर के अलावा 55 स्थानों पर किया गया। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई थी और हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था की गई थी। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर ढोल के साथ जुलूस निकाला गया।

CM Yogi Adityanath lay foundation stone for gorakhpur development work
गोरखपुर में जश्न का माहौल। - फोटो : अमर उजाला।

अयोध्या से आए कलाकारों ने लोगों का मन मोहा

अयोध्या से आए करीब 25 कलाकारों ने अपने नृत्य व वेशभूषा से लोगों का मन मोह लिया। लोगों ने उनके साथ सेल्फी खींची और मोबाइल में तस्वीरें व वीडियो भी बनाया। सांसद जैसे ही वहां पहुंचे अलग-अलग वेशभूषा में मौजूद कलाकारों ने कतार में खड़े होकर उनका स्वागत किया। सदर सांसद ने भी उनका हौसला बढ़ाया। अयोध्या से आए फरूआही की अहिरउवा लोक नृत्य करने वाले 12 कलाकारों ने अपने नृत्य से मन मोहा तो वहीं बादल सांवरिया के नेतृत्व में आए 13 कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, सीता, पंचमुखी हनुमान, शिव, पार्वती, मोर आदि की वेशभूषा धारण की।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath lay foundation stone for gorakhpur development work
गोरखपुर में जश्न का माहौल। - फोटो : अमर उजाला।

सांसद, विधायक, पार्षद के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को भी शिलान्यास समारोह में आमंत्रित किया गया था। हर विकास कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए दो-दो स्थानीय नागरिकों को नामित किया गया था। बता दें कि इन विकास परियोजनाओं की लागत 101 करोड़ रुपये है। ज्यादातर काम सड़क व नाली से संबंधित हैं। 153 विकास कार्य नगर निगम क्षेत्र के हैं। नगर निगम, नगर पंचायत सहजनवां व आरईएस से संबंधित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम को राज्य सरकार यादगार बना रही है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath lay foundation stone for gorakhpur development work
गोरखपुर में जश्न का माहौल। - फोटो : अमर उजाला।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर विकास परियोजनाओं में सीसी, इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण होना है। शहरी क्षेत्र में 153 सड़कें बनाई जानी हैं। सहजनवां नगर पंचायत में सड़क, नाली से संबंधित 12 कार्य होने हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed