फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: सीएम योगी ने कन्याओं के पांव पखारने के बाद लगाया तिलक, कहा- 'रामराज्य में जाति, मत और मजहब की कोई जगह नहीं'

Sun, 25 Oct 2020 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Oct 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath kanya pujan during vijayadashami 2020 see photos gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौ कन्याओं के पांव पखारने के बाद कराया भोजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कन्याओं के पांव पखारे और तिलक लगाया। सभी कन्याओं को चुनरी उढ़ाई गई और भोजन कराया गया।



CM Yogi Adityanath kanya pujan during vijayadashami 2020 see photos gorakhnath temple
कन्या पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

कन्या पूजन कोविड-19 प्रावधानों के तहत किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ध्यान रखा गया। सभी कन्याएं काफी प्रसन्न दिख रही थीं, सभी को सम्मान के साथ पूजन के बाद विदा किया गया।

CM Yogi Adityanath kanya pujan during vijayadashami 2020 see photos gorakhnath temple
कन्या के पांव पखारते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

कन्या पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने मीडिया के समक्ष पूरे प्रदेशवाशियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परंपरा में मातृ शक्ति के प्रति भारत की क्या सनातन आस्था रही है उसका प्रतीक है कुंआरी कन्याओं के पूजन का यह कार्यक्रम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath kanya pujan during vijayadashami 2020 see photos gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने कहा कि सत्य, न्याय और धर्म की विजय का प्रतीक है विजयादशमी का त्योहार। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने और न्याय के मार्गदर्शन करने पर चलने वाले की हमेशा विजय होती है, इस बात की प्रेरणा देता है विजयादशमी का त्योहार।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath kanya pujan during vijayadashami 2020 see photos gorakhnath temple
शोभायात्रा से पहले गोरखनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने कहा कि रामराज्य में जाति, मत और मजहब की कोई जगह नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी की नीति सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि त्योहार जिंदगी में सुख, समृद्धि लाता है लेकिन जोश में होश खोने की जरूरत नहीं है। कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी व मास्क जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed