फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने गीडा में किया उद्योग भवन का लोकार्पण, बोले- 'परंपरागत उद्योग बड़े निवेश का आधार हैं'

Sat, 05 Dec 2020 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated Udyog Bhavan in Gida gorakhpur
उद्योग भवन का लोकार्पण समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गीडा के सेक्टर-13 में स्थित उद्योग भवन के लोकार्पण समारोह में कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने का प्रयास किया है। इसके लिए उद्यमियों को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए, उसके लिए प्रयत्न किया और सफल रही। इसीलिए भाजपा सरकार के शासनकाल में उद्योग क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है।
CM Yogi Adityanath inaugurated Udyog Bhavan in Gida gorakhpur
उद्यमियों के साथ बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
उद्यमियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत उद्योग बड़े निवेश का आधार हैं। एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी) के माध्यम से इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार की ओर से हस्तकला उद्योग को भी बढ़ावा दिया जाएगा। यदि उद्यमियों को कोई समस्या होती है तो उसके समाधान के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने गीडा के विकास में भरपूर सहयोग किया है। नए उद्योग लगाने को गीडा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार सभी सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था कर रही है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों व बैंक के बीच समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि उद्यमियों की समस्याओं को सहज ढंग से निस्तारित किया जा सके।
CM Yogi Adityanath inaugurated Udyog Bhavan in Gida gorakhpur
उद्यमियों को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक भूमिका के साथ आगे आना होगा। देश और प्रदेश के अंदर औद्योगिक वातावरण बना है। अच्छे प्रयास से ही विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में सुरक्षा, सुविधा का वातावरण सृजित है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में टेराकोटा की शुरुआत एक गांव से हुई थी, लेकिन आज इसका विस्तार हो रहा है। हाल ही में लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी में टेराकोटा शिल्पकारों ने काफी अच्छा मुनाफा कमाया। एक शिल्पकार ने सिर्फ तीन दिनों में आठ लाख से अधिक के उत्पाद बेचे। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां दीपावली में खूब बनीं और बिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated Udyog Bhavan in Gida gorakhpur
उद्यमियों के साथ बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विधायक शीतल पांडेय ने पत्र द्वारा सीएम से कालेसर जीरो प्वाइंट से डोहरिया कला शहीद स्मारक बाईपास बनाने, गीडा व सहजनवां को शहर से जोड़ने के लिए राप्ती नदी पर एक पुल निर्माण कर बाईपास बनाने की मांग की। इस अवसर पर मंडलायुक्त जयंत नार्लिकर ने बताया कि उद्योगों के विकास के लिए गोरखपुर में 300 एकड़ भूमि भीटी रावत में प्रस्तावित है। उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अजीत सरिया ने स्वागत संबोधन में कहा कि पूर्वांचल में औद्योगिक विकास के लिए चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज समर्पित है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में औद्योगिक वातावरण का सृजन हुआ है। संचालन उद्योगपति एसके अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विधायक शीतल पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, गीडा सीईओ संजीव रंजन, आजम खान, रमा शंकर शुक्ला, मनोज जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल, सनूप साहू, अमरदीप गोयल, आकाश जालान, अमर तुलस्यान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath inaugurated Udyog Bhavan in Gida gorakhpur
उद्योग भवन का लोकार्पण समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उद्यमी न अपनाएं शार्टकट : सीएम
उद्यमियों को हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उद्यमी शार्टकट न अपनाएं। उद्योग विभाग से जुड़े जिम्मेदार भी निवेश करने वाले उद्यमियों को बेवजह नहीं दौड़ाएं। कहीं कोई दिक्कत है तो मामला शासन को भेजें। शासन से कार्रवाई होगी। इससे कोई बच नहीं सकेगा। भविष्य में गलत तरीके से लाभ लेने का मामला उजागर होता है तो शासन की कार्रवाई इनके लिए गले की फांस बनेगी। पूरे प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था है। इसी का नतीजा है कि ईज ऑफ डूइंग में 12 पायदान की छलांग लगाकर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर आया है। वहीं, गीडा प्रशासन से कहा कि औद्योगिक भूमि का आवंटन पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाए, जिससे भूमि आवंटन के लिए किसी को किसी से पैरवी कराने की आवश्यकता न पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed