जनता दरबार में फरियाद सुनकर बोले सीएम योगी, जल्द हो इनकी समस्या का समाधान
महिला का आरोप पति की आंख फोड़ी, जेल भी भेजा
मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाने से नाराज चिलुवाताल थाना क्षेत्र के बरगदवां निवासी गुड़िया व शशिकला गेट के बाहर जोर जोर से चिल्लाकर रो रही थीं। पूछने पर बताया कि उसके पति को बिना किसी कारण मारा पीटा गया। उसकी आंख फोड़ दी गई। विरोधी से मिलकर पुलिस ने उसके पति को जेल भेज दिया। गुड़िया के साथ आई शशिकला का कहना है कि उसके पति अनिल पांडे को पुलिस तलाश रही है। वह घर छोड़ कर फरार है। वह लोग मुख्यमंत्री से मिलकर एक बार अपनी फरियाद कर चुकी हैं पर सुनवाई नही हुई। आज आए तो पुलिस वालों ने मिलने नही दिया। मौके पर मौजूद एडीएम सिटी ने उसका प्रार्थना पत्र लिया। उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात सीएम तक पहुंच जाएगी।