फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि 2021: मुख्यमंत्री ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना कर की मंगलकामना, अधिकारियों ने सुनी फरियाद

Fri, 08 Oct 2021 08:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Oct 2021 08:07 PM IST
सार

सीएम ने पांच माह की मृगाक्षी को चंदन का टीका लगाया। साथ ही चुनरी ओढ़ाकर कर गोद में भी लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजा जयसिंह व उनकी पत्नी रानी वसुंधरा भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Annaprashan to girl after worshiping Maa Brahmacharini in Gorakhnath temple in Navratri 2021
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में गोरखनाथ मंदिर शक्तिपीठ में मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप माता ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण के लिए मंगलकामना की। लगभग दो घंटे तक चले पूजन में मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का षोडषोचार भी पूजन किया।



शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन का अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके सहयोग में गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत महाव़िद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, आचार्य डॉ. रोहित मिश्र, डॉ. दिग्विजय शुक्ल, नित्यानंद चौबे आदि वेदपाठी ब्राह्मण मौजूद रहे। पूजन का समापन क्षमा प्रार्थना एवं आरती से आरती हुई। योगी द्वारा प्रसाद वितरण के साथ ही सुबह का पूजा अनुष्ठान पूर्ण हुआ।

पूजा के दौरान मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, विनय गौतम, दुर्गेश बजाज, दीपक सिंह, आनंद गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के लखनऊ लौटने के बाद शक्तिपीठ में शाम की पूजा प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने सम्पन्न कराई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

CM Yogi Adityanath Annaprashan to girl after worshiping Maa Brahmacharini in Gorakhnath temple in Navratri 2021
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री की पोती का कराया अन्नप्राशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित आवास में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की पांच माह की पोती मृगाक्षी का अन्नप्राशन कराया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी वसुंधरा, पुत्र कुंवर अभय सिंह व कुंवर अधिराज सिंह, पुत्र वधु सहयोगी योगेंद्र नाथ मिश्र भी मौजूद रहे।

 

CM Yogi Adityanath Annaprashan to girl after worshiping Maa Brahmacharini in Gorakhnath temple in Navratri 2021
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

स्वास्थ्य मंत्री अपने परिवार के साथ अन्नप्राशन के  लिए सुबह 10 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। पहले मुख्यमंत्री ने खीर खिलाकर अन्नप्राशसन की प्रक्रिया संपन्न हुई, उसके बाद मृगाक्षी को शक्तिपीठ में ले जाकर चंदन का टीका लगाया और चुनरी ओढ़ाई। मुख्यमंत्री का बाल प्रेम जागा तो उन्होंने मृगाक्षी को गोद में लेकर दुलारा और फिर खिलौना भेंट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Annaprashan to girl after worshiping Maa Brahmacharini in Gorakhnath temple in Navratri 2021
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री को भेंट किया कमल के फूल का स्मृति चिन्ह
भारतीय जनता पार्टी के कमल शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कमल के फूल का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Annaprashan to girl after worshiping Maa Brahmacharini in Gorakhnath temple in Navratri 2021
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
अफसरों ने किया जनता दर्शन, सुनीं 300 लोगों की समस्याएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर आने की सूचना पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग हमेशा की तरह अपनी समस्याओं को लेकर गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम और यात्री निवास पहुंचे। नवरात्र की पूजा की वजह से मुख्यमंत्री जनता दर्शन नहीं कर सकें, लेकिन उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए पहले से निर्देशित कर रखा था। ऐसे में तय समय पर मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, एसएसपी विपिन ताडा सहित जिले के आला अफसर जनता दर्शन में पहुंचे। उन्होंने लोगों समस्याएं सुनीं और आवदेन पत्र लेकर समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर कुल मिलाकर करीब 300 लोगों की समस्या सुनीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed