फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर चिड़ियाघर: छह वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश होगा निशुल्क, तस्वीरों में देखें चिड़ियाघर

Tue, 09 Mar 2021 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Mar 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
Children up to six years old will be admitted free in Gorakhpur Zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) के अंदर घूमने आने वाले छह साल तक के बच्चों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। हालांकि इसका फैसला सोसाइटी की बैठक में होगा। इसके बाद दामों का निर्धारण भी कर दिया जाएगा।

Children up to six years old will be admitted free in Gorakhpur Zoo
gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।

ब्रांडिंग करने के लिए बच्चों को उपहार भी दिए जाएंगे। इसके अंदर आने वाले छात्रों व बच्चों के प्रवेश पर रियायत और उपहार देने का फैसला सोमवार को किया गया। हालांकि टिकटों की दर का निर्धारण गोरखपुर जू समिति की बैठक के बाद होगा।
 

Children up to six years old will be admitted free in Gorakhpur Zoo
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।
सोमवार को लखनऊ से आए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पवन शर्मा ने प्राणि उद्यान के अंदर अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्घाटन व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर राय ली। बैठक में बच्चों के प्रवेश को लेकर कुछ फैसले किए गए। बैठक में जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन के अलावा चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. एच राजामोहन, डीएफओ अविनाश कुमार और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Children up to six years old will be admitted free in Gorakhpur Zoo
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।

बैठक में प्रवेश शुल्क, वाहन पार्किंग शुल्क तथा 7-डी थिएटर का शुल्क निर्धारण करने को लेकर चर्चा की गई। निदेशक राजामोहन ने बताया कि छह वर्ष तक के बच्चों के प्रवेश को निशुल्क रखा जाएगा। इसके बाद टिकट दर लगेंगे। हालांकि सोसाइटी की मुहर के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Children up to six years old will be admitted free in Gorakhpur Zoo
Gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।
जानवरों का जाना हाल
बैठक के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव ने लाए गए वन्य जीवों का हाल जाना। बाड़ों का निरीक्षण भी किया। साथ ही लोकार्पण को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की। प्राणि उद्यान के विशेषज्ञ रोमिल मेहता से वन्यजीवों के बर्ताव, व्यवहार व अन्य चीजों का जानकारियां ली। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव ने रोमिल मेहता के साथ इंडोर बटरफ्लाई पार्क और ब्रीडिंग सेंटर का निरीक्षण भी किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed