फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: अगस्त माह में आ सकती है बच्चों की वैक्सीन, तीसरी लहर में है ज्यादा खतरा

Fri, 30 Jul 2021 07:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jul 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Children covid 19 vaccine may come in August
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गोरखपुर में कोरोना के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। अगस्त माह में जिले के छह से 18 वर्ष से करीब 12 लाख बच्चों को कोविड टीकाकरण का तोहफा मिल सकता है। विभाग इसकी रुपरेखा तैयार करने में जुट गया है। जिस तरह से मौजूदा समय में बूथों पर कोविड टीकाकरण के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। उसे देखते हुए विभाग बच्चों के लिए स्पेशल बूथ बनाने की तैयारी में है, जिससे की बच्चों को टीका के लिए परेशान न होना पड़े।



जानकारी के मुताबिक कोविड की संभावित तीसरी लहर में विशेषज्ञ बच्चों को ज्यादा खतरा बता रहे हैं। इसकी वजह यह है कि अब तक बच्चों के लिए कोविड का कोई टीका नहीं आया है। लेकिन इस बीच बच्चों के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद विभाग बच्चों के टीकाकरण को लेकर गंभीर हो गया है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...


 

Children covid 19 vaccine may come in August
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में सभी बूथों पर कोविड का टीका लगवाने के लिए जबरदस्त भीड़ हो रही है। इस बीच उम्मीद है कि अगस्त माह में बच्चों के लिए टीका भी आ जाए। इसे देखते हुए बच्चों के लिए अलग बूथ बनाएं जाने पर विचार चल रहा है। क्योंकि बच्चों के बूथ पर उनके साथ अभिभावक भी रहेंगे, ऐसी स्थिति में सामान्य बूथों पर ज्यादा भीड़ होगी। बच्चों के लिए स्पेशल इंजेक्शन रहेंगे। उन्हें टीका हाथों में लगेगा या फिर पैरों में। अब तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Children covid 19 vaccine may come in August
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

0 से 18 वर्ष के 18 लाख के आसपास हैं बच्चे
जिले में 0 से पांच वर्ष के करीब छह लाख बच्चे हैं। इन बच्चों के लिए अब तक कोई भी टीका कोविड का नहीं आया है। जबकि छह से 18 वर्ष के 12 लाख के आसपास बच्चे हैं। इन बच्चों के लिए टीके की मंजूरी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिल गई है। इनमें कोवैक्सीन के डोज शामिल हैं। इसका ट्रॉयल भी हो चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Children covid 19 vaccine may come in August
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

दूसरी लहर में 1600 से अधिक बच्चे हुए हैं संक्रमित
कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण का शिकार बच्चे भी हुए हैं। जिले के करीब 1600 से अधिक बच्चे संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें केवल आठ बच्चों की मौत हुई है। जबकि 99 प्रतिशत बच्चों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इसके अलावा सीरो सर्वे में भी यह बात सामने आ चुकी है कि जिले के 81 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बनी है। इसमें बच्चे भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
Children covid 19 vaccine may come in August
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

बीआरडी में 100 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड बनकर तैयार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए 100 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड तैयार कर दिए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी और जिला अस्पताल में भी बच्चों के बेडों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिला अस्पताल के 17 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड को 30 बेड कर दिया गया है। जबकि सीएचसी पर पांच-पांच बेड तैयार किए गए हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed