फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: मासूम को नहीं नसीब हुई मां की गोद, बीआरडी में हुई मौत, जानिए पूरी कहानी

Thu, 18 Mar 2021 11:09 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Mar 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
child dead in BRD medical college without meets his Mother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में देवरिया के मदनपुर थाना के पिपरा पुरुषोत्तम गांव की मासूम को मां की गोद नसीब नहीं हो सकी। इलाज के दौरान एनआईसीयू वार्ड में बुधवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना बीआरडी मेडिकल कॉलेज चौकी ने नवजात के परिजनों को दी। परिजन देर शाम आए और शव लेकर चले गए।

child dead in BRD medical college without meets his Mother
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के मदनपुर थाना के पिपरा पुरुषोत्तम गांव निवासी अच्छेलाल की पत्नी सुमन ने एक बच्ची को जन्म दिया था। इस बीच बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजन इलाज के लिए देवरिया जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

child dead in BRD medical college without meets his Mother
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

17 फरवरी को परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 100 नंबर एनआईसीयू वार्ड में मासूम को भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ। इलाज के दौरान ही परिजन मासूम को छोड़कर घर चले आए। इस पर डॉक्टरों ने कई बार संपर्क किया, लेकिन उनका नंबर नहीं मिला। जब पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि मासूम की मां सुमन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
child dead in BRD medical college without meets his Mother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

इसकी वजह से पूरा परिवार परेशान हो गया था। इतना ही नहीं परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में परिजन मासूम के इलाज पर ध्यान नहीं दे सके। अच्छेलाल ने बताया कि पुलिस की सूचना पर जब बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो पता चला कि मेरी बच्ची की मौत हो चुकी है। अच्छेलाल ने मेडिकल कॉलेज चौकी को लिखित तौर पर कार्रवाई न करने का पत्र दिया है। साथ ही कहा है कि मैं दाह संस्कार के लिए बच्ची का शव लेकर अपने गांव जा रहा हूं।

 

विज्ञापन
child dead in BRD medical college without meets his Mother
बीआरडी स्थित 500 शैया युक्त बाल रोग चिकित्सालय संस्थान। - फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि बच्ची का जन्म समय से पूर्व हो गया था। उसका इलाज एनआईसीयू वार्ड में चल रहा था। परिजनों से कई बार डॉक्टरों की टीम ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अंत में पुलिस की सहायता से परिजनों को बुलाना पड़ा। बुधवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed