फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: जनता दरबार में बोले सीएम योगी, राशन कार्ड बनेगा और काम की व्यवस्था भी होगी

Mon, 07 Nov 2022 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Nov 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Janta Darbar in Gorakhpur today
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला ने सीएम से अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रोजगार दिलाने की गुहार की। बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राशन कार्ड बनेगा और काम की व्यवस्था भी कराई जाएगी।



सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार जन कल्याण के संकल्प की बुनियाद पर खड़ी है। इसलिए जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से होना चाहिए। जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब एक हजार फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सीएम ने अधिकतर लोगों से मुलाकात की। वह दो घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे।


 

Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Janta Darbar in Gorakhpur today
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से करें : योगी
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार जन कल्याण के संकल्प की बुनियाद पर खड़ी है। इसलिए जन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से होना चाहिए। जनता दरबार में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से करीब एक हजार फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सीएम ने अधिकतर लोगों से मुलाकात की। वह करीब दो घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे। एक महिला ने सीएम से अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर रोजगार दिलाने की गुहार की। बताया कि उसके पास राशन कार्ड भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि राशन कार्ड बनेगा और काम की व्यवस्था भी कराई जाएगी।


 

Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Janta Darbar in Gorakhpur today
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

एक अन्य महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की फरियाद की। सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में इलाज नहीं रुकने पाएगा। अस्पताल का इस्टीमेट मिलते ही धन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कुछ फरियादियों ने जमीन पर दबंगों की ओर से कब्जा किए जाने या मकान निर्माण में बाधा डालने की शिकायत की। सीएम योगी ने पुलिस अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Janta Darbar in Gorakhpur today
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

बेहतर भविष्य के लिए बच्चे को स्कूल अवश्य भेजिए
जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आए बच्चों को दुलारते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। एक बच्चे ने स्कूल न जाने की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने उसकी माता को समझाते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए बच्चे को स्कूल अवश्य भेजिए। सरकार ने मुफ्त शिक्षा के साथ बैग, कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा सभी की व्यवस्था कर रखी है।

 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath listened to complaint in Janta Darbar in Gorakhpur today
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी
इससे पहले रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर शीश नवाया। उसके बाद मंदिर भ्रमण कर वहां की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। वहां से गोशाला पहुंचे। गो सेवा की और गायों को गुण व बिस्किट खिलाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed