{"_id":"5fb77a1d8ebc3e9ba43c1381","slug":"chhath-puja-bedi-maked-by-mp-ravi-kishan-at-ramgarhtal-gorakhpur-image","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सांसद रवि किशन ने छठ घाट पर बनाई बेदी, बोले- 'जो हूं इनकी वजह से हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सांसद रवि किशन ने छठ घाट पर बनाई बेदी, बोले- 'जो हूं इनकी वजह से हूं'
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन ने छठ महापर्व के अवसर पर शुक्रवार को शहर में बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को शुभकामनाएं दी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 6
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने निरीक्षण के दौरान रामगढ़ताल स्थित छठ घाट पर खुद बेदी भी बनाई। सांसद ने कहा आज जो भी हूं वो छठ माता के आशीर्वाद से ही हूं। उन्होंने छठ की तैयारियों को देखते हुए कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
3 of 6
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप लोग इस महापर्व को विभिन्न पोखरे एवं घाटों पर संयम से मनाएं। कोविड महामारी का ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिग एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें, ताकि खुद के साथ परिवार और समाज का भी ख्याल रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सभी लोगों की भी है। छठ घाटों पर उचित दूरी का पालन एवं मास्क का प्रयोग कर हम सब इस महापर्व की संपन्नता को नया आकार देंगे।
विज्ञापन
5 of 6
chhath puja 2020
- फोटो : अमर उजाला।
सांसद रवि किशन ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना एवं लोक आस्था से जुड़े चार दिवसीय छठ महापर्व के अवसर पर गोरखपुर की जनता के साथ समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सांसद ने कहा कि छठ पर्व से हमें साधना, तप, त्याग, सदाचार, मन की पवित्रता तथा स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।