फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2021: छठ महापर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा जन सैलाब, तस्वीरों में देखें झलकियां

Wed, 10 Nov 2021 04:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Nov 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 special celebration and latest photos of Chhath Puja in Gorakhpur
Chhath Puja 2021 - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्योपासना की धूम रही है। बुधवार को दोपहर बाद छठ माता की गीत के साथ महिलाओं की टोली छठ घाटों की ओर निकल पड़ी। देखते ही देखते घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राजघाट, सूर्यकुंड, गोरखनाथ, महेसरा, तकिया घाट, मानसरोवर, रामगढ़ ताल सहित विभिन्न घाटों पर बनाई गई वेदिकाओं की पूजा कर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गुरुवार सुबह अरुणोदय पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर माताएं व्रत का पारण करेंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Chhath Puja 2021 special celebration and latest photos of Chhath Puja in Gorakhpur
Chhath Puja 2021 - फोटो : आनंद चौधरी।
सिर पर दउरा लेकर घाटों पर जाते लोग पीछे-पीछे ‘हे छठी मईया हर लीं बलैया’..., ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए’..., ‘रिमिक झिमिक बोलेलीं छठी मईया’...  छठ गीत गाती महिलाएं, पटाखे जलाते बच्चे, ढोल-तासों की गूंज के छठी मईया के जयकारे, कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार को छठ पर्व के तीसरे दिन शहर के राजघाट, सूर्यकुंड, गोरखनाथ, महेसरा, तकिया घाट, मानसरोवर, रामगढ़ ताल सहित तमाम घाटों पर दिखा। जहां व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और संतान, पति के साथ परिवार के सभी सदस्यों के लिए मंगलकामना की।

Chhath Puja 2021 special celebration and latest photos of Chhath Puja in Gorakhpur
Chhath Puja 2021 - फोटो : आनंद चौधरी।
शहर में सूर्य उपासना के महापर्व छठ की छटा हर ओर देखने को मिली। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन दोपहर से ही छठ घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। तमाम महिलाएं बैंड बाजे के साथ घाटों पर पहुंचीं। कुछ देर पानी में खड़े होने के बाद शुभ मुहूर्त में अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। राप्ती नदी के राजघाट तट पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। यहां भीड़ इतनी हो गई कि पैदल चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 special celebration and latest photos of Chhath Puja in Gorakhpur
Chhath Puja 2021 - फोटो : आनंद चौधरी।
जैसे-जैसे अर्घ्य देने का समय निकट आया घाटों पर छठ माता के जयकारे गूंजने लगे। शाम को अरुण देव की लालिमा निहारते हुए महिलाओं ने माता का आह्वान किया। परिवार के पुरुष सदस्यों और पंडितों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिलाया। गोरखनाथ मंदिर में भी छठ व्रत की छटा देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाएं भीम सरोवर में पहुंची और सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस दौरान छठ माता के गीत वातावरण में गूंज रहे थे। इसी प्रकार मानसरोव, सूर्यकुंड सहित सभी घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 special celebration and latest photos of Chhath Puja in Gorakhpur
Chhath Puja 2021 - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
अस्थाई घाटों पर भी रही भीड़
शहर के बौलिया कॉलोनी, कूड़ाघाट आवास विकास कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलंदपुर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, बेतियाहाता, मोहद्दीपुर, शाहपुर, विष्णुपुरम, रुस्तमपुर, सहारा स्टेट, गीता वाटिका सहित शहर के कई क्षेत्रों एवं कॉलोनियों के आसपास अस्थाई तालाब बनाए गए थे। घाट बनाकर उसे सजाया संवारा गया था। लाइटिंग के विशेष इंतजाम किए गए थे। व्रती महिलाओं के परिवार वालों ने इन स्थाई घाटों को सुंदर ढंग से सजावट की थी। जहां महिलाओं ने शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed