{"_id":"5fb4b30c70484332fb01a920","slug":"chhath-puja-2020-celebration-start-from-nahay-khay-see-latest-photos-of-chhath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2020: छठ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, वीडियो में देखें शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2020: छठ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, वीडियो में देखें शहर का हाल
Wed, 18 Nov 2020 06:27 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2020: छठ पर्व को लेकर शुरू हुईं तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों का छठ महापर्व आज से शुरू हो रहा है। गुरुवार को खरना, शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य एवं शनिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनों के पर्व का समापन होगा। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए लोग शहर में मौजूद तालाबों, नदियों एवं पोखरों पर एकत्रित होंगे। मंगलवार को शहर के पार्कों में बने कृत्रिम तालाबों सहित विभिन्न जगहों पर लोग सफाई करते नजर आए।
chhath puja 2020: छठ पर्व को लेकर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
छठ पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल नजर आ रही है। महेवा मंडी में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। मंडी में मंगलवार को भी दिनभर फल और नारियल खरीदने वालों की कतार लगी रही। सड़क किनारे खड़े ट्रकों से भी फलों की बिक्री हो रही थी। वहीं शहर के अन्य बाजारों में भी अनानास, शरीफा, नारियल, सिंघाड़ा, दउरा, सुपली सहित अन्य पूजन सामग्रियों को खरीदने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
chhath puja 2020: छठ पर्व को लेकर खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
हर दिन अलग योग से खास बनेगा छठ पर्व
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार इस बार छठ पर्व बहुत ही सुखद साबित होने वाला है। आज नहाय-खाय के दिन ध्वज योग बन रहा है जो व्रतियों को उन्नति पथ पर अग्रसर करेगा। गुरुवार खरना के दिन धाता नाम का योग बन रहा है। यह योग व्रत के लिए परिपूर्ण दिन है। तीसरे दिन शुक्रवार को षष्ठी के दिन आनंद नाम का महा योग बन रहा है। जो प्रसन्नता देने वाला है। पर्व के अंतिम दिन स्थित योग है जो पुण्य को बनाए रखने में सहायक होता है।
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार इस बार छठ पर्व बहुत ही सुखद साबित होने वाला है। आज नहाय-खाय के दिन ध्वज योग बन रहा है जो व्रतियों को उन्नति पथ पर अग्रसर करेगा। गुरुवार खरना के दिन धाता नाम का योग बन रहा है। यह योग व्रत के लिए परिपूर्ण दिन है। तीसरे दिन शुक्रवार को षष्ठी के दिन आनंद नाम का महा योग बन रहा है। जो प्रसन्नता देने वाला है। पर्व के अंतिम दिन स्थित योग है जो पुण्य को बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिलाषा द्विवेदी व प्रिया शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला।
- अभिलाषा द्विवेदी ने बताया कि छठ माता के प्रति ससुराल के सभी सदस्यों की गहरी आस्था है। माता सभी मुरादें पूरी करती हैं। पिछले तीन सालों से छठ व्रत रखती हूं और जब तक जीवन रहेगा तब तक यूं ही यह व्रत करती रहूंगी।
- प्रिया शर्मा ने बताया कि छठ माता में मेरी गहरी आस्था है। घर पर अपनी मां को व्रत करते देखा था, तो मेरी भी इच्छा थी कि शादी के बाद इस व्रत को करूं। पिछले छह साल से ससुराल में इस व्रत को करती रही हूं।
विज्ञापन
आरती व मीरा पासवान।
- फोटो : अमर उजाला।
- आरती ने बताया कि 10 सालों से छठ व्रत कर रही हूं। दिवाली पर्व खत्म होने के साथ ही छठ मैया के पर्व को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजन-अर्चन किया जाएगा।
- मीरा पासवान ने बताया कि छठ माता में परिवार के सदस्यों की गहरी आस्था है। आजतक जो भी माता से मांगा वह मिला है। ऐसे में पिछले 20 सालों से लगातार छठ का व्रत कर रही हूं, आगे भी व्रत का सिलसिला जारी रहेगा।