फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2021: साल का पहला उपछाया चंद्रग्रहण कल, जानिए क्या बरतनी होगी सावधानी

Tue, 25 May 2021 05:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 May 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 Lunar Eclipse Know What to Take Care Of Chandra Grahan 2021 date and timing all update news
चंद्र ग्रहण मई 2021 - फोटो : अमर उजाला
साल का पहला ग्रहण बुधवार को लग रहा है। यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। यह एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसका वैज्ञानिक के साथ ही धार्मिक महत्व भी माना जाता है।


पंडित शरद चंद्र मिश्रा ने बताया कि 26 मई को लगने वाला ग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण होगा। इस ग्रहण का स्पर्श भारतीय समय के अनुसार दिन में दोपहर बाद तीन बजकर 15 मिनट पर होगा, इसका मध्य शाम चार बजकर 49 मिनट एवं मोक्ष शाम छह बजकर 23 मिनट पर होगा। बताया कि इस ग्रहण के दौरान ऐसे परिस्थितियां बन रही हैं कि जिस समय ग्रहण का स्पर्श हो रहा है तथा मध्य समय रहेगा, उस समय आकाश में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा और जब भारत के पूर्वी क्षितीज पर चंद्रमा का बिम्ब दिखाई शुरू होगा, तब ग्रहण का मोक्ष हो जाएगा।
 
Chandra Grahan 2021 Lunar Eclipse Know What to Take Care Of Chandra Grahan 2021 date and timing all update news
चंद्र ग्रहण मई 2021 - फोटो : Pixabay

पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में इसका प्रभाव कुछ देर के लिए रहेगा, ऐसे में इसका सूतक मान्य नहीं होगा, लेकिन सावधानी बरतनी होगी।

Chandra Grahan 2021 Lunar Eclipse Know What to Take Care Of Chandra Grahan 2021 date and timing all update news
चंद्र ग्रहण मई 2021 - फोटो : पेक्सेल्स

ग्रहण में बरतें ये सावधानी
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहण शब्द ही नकारात्मक है। ज्योतिष के लिहाज से ग्रहण कहीं भी लगे, दिखाई दे या न दे, लेकिन उसका प्रभाव मानव जीवन पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचें। भोजन न बनाएं। धारदार वस्तुओं का प्रयोग न करें। भगवान की प्रतिमाओं को हाथ न लगाएं। ग्रहण काल में सोना वर्जित माना जाता है। बालों में कंघी न करें। ग्रहण के समय दातुन न करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 Lunar Eclipse Know What to Take Care Of Chandra Grahan 2021 date and timing all update news
चंद्र ग्रहण मई 2021 - फोटो : अमर उजाला।
ग्रहण और इसके बाद करें ये काम
ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, ग्रहण के समय बिना भगवान को छुए मन में अपने ईष्ट देव की आराधना करें। ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। ग्रहण की समाप्ति के बाद घर की सफाई कर खुद भी स्नान कर स्वच्छ हो जाएं। स्नान के बाद आटा, चावल आदि खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को दान करें।

 
विज्ञापन
Chandra Grahan 2021 Lunar Eclipse Know What to Take Care Of Chandra Grahan 2021 date and timing all update news
चंद्र ग्रहण मई 2021 - फोटो : AP

ग्रहण में गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
पंडित बृजेश पांडेय अनुसार, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान चाकू और कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की घटना को देखने से भी बचना चाहिए। हो सके तो ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें। अगर आप ग्रहण देखती हैं तो गर्भ में पल रहे बच्चे को शारीरिक या मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed