फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manish Gupta Murder Case: सीएम से मिलने पर अड़े परिजन, बोले- जिन्होंने कत्ल किया, वो क्या करेंगे जांच

Thu, 30 Sep 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/कानपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर/कानपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Sep 2021 01:57 PM IST
विज्ञापन
Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News: Family adamant on meeting CM yogi not perform last rites
नीष गुप्ता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला।
रियल इस्टेट कारोबारी मनीष गुप्ता के शव का बुधवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। जब से शव गोरखपुर से कानपुर पहुंचा था तब से घर के बाहर रखा गया था। पुलिस कमिश्नर से लेकर प्रशासनिक अफसरों के काफी देर तक मान मन्नौव्ल के बाद गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। इधर, परिजन मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े हैं। 50 लाख रुपये का मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी समेत छह मांगें पुलिस प्रशासन के सामने रखीं हैं। वहीं, मनीष के घर राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा है। पुलिसकर्मियों की करतूत के खिलाफ लोगों का गुस्सा जमकर फूटा है। लगातार हंगामा, बवाल और विरोध प्रदर्शन जारी है। 


गोरखपुर से बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मनीष का शव बर्रा तीन स्थित घर पहुंचा। कुछ ही मिनटों में उनके परिजनों और इलाकाई लोगों का तांता लग गया। सपा, कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। डीसीपी साउथ रवीना त्यागी, एसडीएम व एडीएम परिजनों को समझाने में जुटे रहे। सुबह से शाम हो गई लेकिन परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं हुए। देर शाम तक हंगामा, प्रदर्शन जारी रहा। परिजन लगातार अड़े रहे कि तत्काल उनको मुख्यमंत्री से मिलवाया जाए।
Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News: Family adamant on meeting CM yogi not perform last rites
नीष गुप्ता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला।
10 लाख का चेक लौटाया, मिलेंगे सीएम
दोपहर बाद पुलिस कमिश्नर असीम अरुण मौके पर पहुंचे। मनीष की पत्नी मीनाक्षी व अन्य परिजनों से काफी देर तक बातचीत की। उसके बाद उन्होंने शासन के अफसरों से इस संबंध में जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर मुख्यमंत्री के आदेश पर परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से कहा कि मुख्यमंत्री गुरुवार को शहर आ रहे हैं। उसी दौरान उनको उनसे मिलवाया जाएगा। इसकी अनुमति मिल गई है। सीपी ने कई बार परिजनों से गुजारिश की, लेकिन वह शव उठाने को राजी नहीं हुए। इस दौरान प्रशासनिक अफसर पीड़ित परिवार को 10 लाख का चेक देने लगे। परिजनों ने चेक लेने से इनकार कर दिया।

Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News: Family adamant on meeting CM yogi not perform last rites
नीष गुप्ता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला।
प्रियंका और अखिलेश यादव ने फोन पर की बात
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने उनको ढांढस बंधाया। कहा कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। इसके लिए कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े। प्रियंका गांधी ने ट्विट कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि गोरखपुर में एक कारोबारी को पुलिस ने इतना पीटा कि उनकी मृत्यु हो गई। घटना से पूरे प्रदेश के आमजनों में भय व्याप्त है। इस सरकार में जंगलराज का ये आलम है कि पुलिस अपराधियों पर नरम रहती है और आमजनों से बर्बर व्यवहार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News: Family adamant on meeting CM yogi not perform last rites
नीष गुप्ता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला।
पत्नी का आरोप ट्विटर एकाउंट बंद करवा दिया
वारदात के बाद से मनीष की पत्नी मीनाक्षी पुलिस के उच्चाधिकारियों, मुख्यमंत्री समेत अन्य शासन के अधिकारियों को लगातार ट्वीट कर रही थीं। जिसके जरिये वह अपनी मांगें रख रही थीं। मीनाक्षी के मुताबिक अब उनका ट्विटर एकाउंट बंद करवा दिया गया है, जिससे वह ट्विट न कर सकें।
विज्ञापन
Manish Gupta Gorakhpur Murder Case News: Family adamant on meeting CM yogi not perform last rites
नीष गुप्ता मर्डर केस: मृत कारोबारी मनीष की पत्नी मीनाक्षी। - फोटो : अमर उजाला।
मनीष की पत्नी की छह मांगें
  • 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए
  • पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए
  • केस को कानपुर नगर में ट्रांसफर किया जाए
  • हत्याकांड की सीबीआई जांच हो
  • जिस होटल में हत्याकांड को अंजाम दिया गया उस पर कार्रवाई की जाए
  • दोषी पुलिसकर्मयों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed