फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हे को पास मिलने में हुई देरी, दुल्हन बरात लेकर पहुंची अपने ससुराल, देखें तस्वीरें

Mon, 25 May 2020 09:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 May 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
bride reached groom house with family for wedding during lockdown
शादी के दिन तक दूल्हा को नहीं मिला पास। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन में जो भी शादियां हो रही है वो आम दिनों की शादियों से अलग हैं। लेकिन इन अलग तरह की शादियों में भी कुछ ऐसी शादियां हो रही है जो और शादियों से भी अलग हैं। ऐसी ही एक शादी का मामला सामने आया है जहां दुल्हे को जब बरात ले जाने के लिए पास मिलने में देरी हुई तो दुल्हन खुद बारात लेकर दुल्हे के घर पहुंच गई।

bride reached groom house with family for wedding during lockdown
लॉकडाउन की वजह से शादी टालने की चल रही थी बात। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर के पड़रौना थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा वृंदावन की रहने वाली रिंकी कुमारी की शादी 23 मई को गोरखपुर के बेलदारी टोला नौसड़ के रहने वाले अश्विनी कुमार गौड़ से तय हुई थी। दोनों परिवारों ने शादी के लिए टेंट, हलवाई, कार्ड, लाइट व अन्य इंतजाम कर चुके थे, कि कोरोना वायरस ने देश में दस्तक दे दिया।

bride reached groom house with family for wedding during lockdown
चौथे चरण के लॉकडाउन में मिली छूट। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में शादी टालने तक की नौबत आ गई लेकिन लॉकडाउन के चौथे चरण में छूट मिलने के बाद शादी की तारीख नहीं बदली गई। शादी के लिए लड़का पक्ष ने प्रशासन से पास बनवाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन वह भी समय पर नहीं बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride reached groom house with family for wedding during lockdown
दुल्हन खुद पहुंच गई ससुराल। - फोटो : अमर उजाला।

यह बात जब दुल्हन रिंकी को मालूम हुई तो वह माता-पिता व दो अन्य लोगों को साथ लेकर अपनी ससुराल पहुंच गई। वहां दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों का स्वागत किया। इसके बाद पंडित ने पूरी रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई।

विज्ञापन
bride reached groom house with family for wedding during lockdown
क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी ये शादी। - फोटो : अमर उजाला।

रिंकी ने बताया कि अश्वनी ने बरात ले जाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उसे पास नहीं मिल पाया। ऐसे में मैंने तय किया कि खुद गोरखपुर जाकर शादी कर लेंगी। रिंकी ने अपने परिजनों से बात की और फिर दोनों पक्षों ने आपस में बात की। बातचीत के बाद दोनों पक्ष इस तरह शादी के लिए तैयार हो गए। रिंकी अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों के साथ अश्वनी के घर पहुंची जहां सादगी के साथ हमारा विवाह दोनों का संपन्न हुआ। दोनों इस शादी से बेहद खुश हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed