फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: ब्लैक फंगस के एक और मरीज का हुआ ऑपरेशन, व्हाइट फंगस के दो नए मरीज मिले

Tue, 01 Jun 2021 08:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Jun 2021 08:27 AM IST
विज्ञापन
black fungus patient Operation in BRD medical college Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के एक और मरीज का ऑपरेशन सोमवार को हुआ है। ऑपरेशन के बाद मरीज में फंगस से संक्रमित अंग में इंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाया गया है। मरीज की नाक और आंख तक फंगस फैल गया था। इसकी वजह से डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन का फैसला लिया।


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे। डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। इस बीच उसकी रिपोर्ट में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई तो डॉक्टरों ने सोमवार को ऑपरेशन का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि महिला की नाक से लेकर आंख तक का हिस्सा संक्रमित हो गया था। अगर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल जाता। इसके बाद ब्लैक फंगस के नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार जायसवाल ने नेत्र रोग विभाग की टीम के साथ ऑपरेशन किया। 
black fungus patient Operation in BRD medical college Gorakhpur
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
नेत्र रोग विभाग की टीम में विभागाध्यक्ष डॉ. राम कुमार जायसवाल और डॉ. आशुतोष मौजूद रहे। जबकि ईएनटी की टीम में विभागाध्यक्ष डॉ आरएन यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीएन सिंह, और डॉ. वेद प्रकाश उपाध्याय शामिल थे। बताया जा रहा है कि महिला के संक्रमित हिस्से को अलग कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला की निगरानी कर रही है। बता दें कि अब तक तीन मरीजों का ऑपरेशन बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हो चुका है। इसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। इस महिला के ऑपरेशन के बाद कुल चार मरीजों का अब तक बीआरडी में ऑपरेशन हो चुका है।
black fungus patient Operation in BRD medical college Gorakhpur
व्हाइट फंगस - फोटो : सोशल मीडिया
व्हाइट फंगस के दो और मरीज मिले
ब्लैक फंगस के साथ व्हाइट फंगस के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अब तक बीआरडी में 15 मरीज ब्लैक फंगस के मिल चुके हैं। जबकि व्हाइट फंगस के 20 मरीज अब तक मिले थे। लेकिन सोमवार को दो और मरीजों में व्हाइट फंगस की पुष्टि हुई है। इसके बाद से व्हाइट फंगस के मरीजों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
black fungus patient Operation in BRD medical college Gorakhpur
ब्लैक फंगस का ऑपरेशन करते चिकित्सक।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
ढाई घंटे तक चला ऑपरेशन 
ऑपरेशन करीब ढाई घंटे चला। इस दौरान सबसे पहले की ईएनटी की टीम ने नाक और आंख के संक्रमित हिस्से को काट कर अलग कर दिया। इसके बाद नेत्र रोग विभाग की टीम ने आंख के संक्रमित हिस्से को काट कर अलग किया। संक्रमित हिस्सों को काट कर अलग करने के बाद उस हिस्से पर एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
black fungus patient Operation in BRD medical college Gorakhpur
प्राचार्य बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ गणेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि ब्लैक फंगस के एक और मरीज का सफल ऑपरेशन हुआ है। बीआरडी की आंख, नाक, कान और गला के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है। इससे पूर्व तीन और मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। सबकी हालत ठीक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed