फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: अपनों को ब्लॉक प्रमुख बनवाने की मुहिम में जुटे भाजपा के 'माननीय', तीन विधायकों ने की पत्नी, बहू व भाई के लिए दावेदारी

Thu, 27 May 2021 05:54 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders preparing to win relatives related to block chief election in Gorakhpur
भाजपा - फोटो : पीटीआई
भाजपा विधायक, दर्जा प्राप्त मंत्री और पदाधिकारी अपनों को ब्लॉक प्रमुख बनवाने की मुहिम में जुट गए हैं। तीन विधायकों ने सगे-संबंधियों के लिए टिकट की दावेदारी की है। कोई पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाना चाह रहा है तो कोई बहू को कुर्सी पर बैठाने को इच्छुक है। भाई को चुनावी दंगल में उतारने की तैयारी है। फिलहाल, पार्टी आलाकमान ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।


ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीखों का एलान अभी तक नहीं हुआ है, फिर भी भाजपा के ‘माननीय’ अपनों को सत्ता की चाबी सौंपने को आतुर हैं। सत्ताधारी पार्टी के विधायकों के साथ ही दर्जा प्राप्त मंत्री व जिलाध्यक्ष ने अपनों को ब्लॉक प्रमुख का टिकट दिलवाने के लिए जिला स्तरीय कोर कमेटी के पास आवेदन किया है। इसकी जानकारी पार्टी की क्षेत्रीय व प्रदेश इकाई को दी गई है। टिकट मिलने की स्थिति में सबने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कमल खिलाने का भरोसा दिलाया है। पार्टी किसे टिकट देगी, यह बाद में तय होगा। इतना जरूर है कि टिकट हासिल करने वाले गोरखपुर से लखनऊ तक पैरवी में लगे हैं। सबके अपने-अपने दावे हैं। कई ब्लॉक ऐसे हैं, जहां से तीन या फिर पांच दावेदार हैं।
BJP leaders preparing to win relatives related to block chief election in Gorakhpur
रेखा सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
रेखा सिंह
वार्ड नंबर 10 से क्षेत्र पंचायत सदस्य
चुनाव जीता- 315 मतों से
प्रभाव- दर्जा प्राप्त मंत्री राधेश्याम सिंह की पुत्रवधू।
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख भटहट
BJP leaders preparing to win relatives related to block chief election in Gorakhpur
रमाशंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
रमाशंकर सिंह
वार्ड नंबर 52 से क्षेत्र पंचायत सदस्य
चुनाव जीता- 405 मतों से
प्रभाव- पिपराइच से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख चरगांवा
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leaders preparing to win relatives related to block chief election in Gorakhpur
शांति देवी। - फोटो : अमर उजाला।
शांति देवी
वार्ड नंबर 45 से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य
प्रभाव- खजनी से भाजपा विधायक संत प्रसाद की बहू।
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख उरुवा
विज्ञापन
BJP leaders preparing to win relatives related to block chief election in Gorakhpur
नीता सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
नीता सिंह
वार्ड नंबर 76 से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य
प्रभाव- गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह की पत्नी।
अनुभव- 2005 से 2010 तक कौड़ीराम की ब्लॉक प्रमुख रहीं
दावेदारी- ब्लॉक प्रमुख कौड़ीराम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed