फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस्ती: सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- जिले में ऑक्सीजन की कमी तो नहीं

Thu, 27 May 2021 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visited in basti covid 19 command control center meeting with officials for protection of  corona
बस्ती में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर दो बजे बस्ती पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कोरोना संक्रमित लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टर द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सलाह, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दवा की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि ऑक्सीजन की कोई कमी तो नहीं। अधिकारियों ने वास्तविकता से अवगत कराते हुए कमी न होने की बात कही।

कोविड कमांड एंव कंट्रोल सेंटर में पहुंचने पर सीएम ने वहां स्थापित टेलीफोन की ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से आने वाली कॉल के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वहां तैनात डॉक्टर से मरीजों के बारे में प्राप्त फीडबैक की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कोरोना की जांच में पॉजिटिव आने के तत्काल बाद मरीजों को दवा की किट उपलब्ध कराई जाए। यदि व्यक्ति होम आइसोलेशन में है, तो उसे थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 

CM Yogi Adityanath visited in basti covid 19 command control center meeting with officials for protection of  corona
बस्ती में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। सीएम ने निर्देश दिया कि आरआरटी टीम द्वारा सैंपलिंग एवं दवा वितरण में तेजी लाई जाए। जिन गांवों से अधिक बीमार व्यक्तियों की सूचना मिले वहां आरआरटी टीम प्राथमिकता पर भेजी जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल को होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते रहने का निर्देश दिया ताकि उन्हें समय से दवा उपलब्ध करा दी जाए।

CM Yogi Adityanath visited in basti covid 19 command control center meeting with officials for protection of  corona
बस्ती में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने ओपेक कैली अस्पताल के सीएमएस डॉ. सोमेश श्रीवास्तव से ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। एंबुलेंस 108 के संचालन के संबंध में डॉ. रूपेश हलदार से जानकारी ली। जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव से उन्होंने कमांड सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।   

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visited in basti covid 19 command control center meeting with officials for protection of  corona
बस्ती में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 04 लैंडलाइन टेलीफोन के द्वारा मरीजों से जानकारी प्राप्त की जाती है। 24 घंटे तैनात डॉक्टर मरीजों को इलाज एवं बचाव संबंधी आवश्यक सुझाव देते हैं। उन्होंने बताया कि कमांड सेंटर में टेलीविजन स्क्रीन पर कैली ओपेक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की देख-भाल व मॉनीटरिंग की जाती है। मुख्यमंत्री ने इस विशेष प्रयास की सराहना की।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visited in basti covid 19 command control center meeting with officials for protection of  corona
सीएम योगी का इंतजार करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
निरीक्षण के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार भी उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed